मनोरंजन
करिश्मा तन्ना का VIDEO रिलीज होते ही हुआ वायरल, फिदा हुए लोग
Shubhra Nandy
11 Jan 2021 6:31 PM IST

x
जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक ने सोनी म्यूजिक के साथ मिलकर दर्शकों के लिए एक नया रोमांटिक गीत 'कतरा रिलीज कर दिया है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक ने सोनी म्यूजिक के साथ मिलकर दर्शकों के लिए एक नया रोमांटिक गीत 'कतरा (Qatra)' रिलीज कर दिया है. सोनी म्यूजिक ने अपने गीत 'गेंदा फूल' और 'शायद' के साथ इस उद्योग में एक सनसनी पैदा कर दी है. वहीं, यंग म्यूजिक लेबल जेजस्ट म्यूजिक ने 'प्रादा', 'मुस्कुराएगा इंडिया' और 'लव यू ते दूजा सॉरी' जैसे हिट गाने दिए हैं, जिसने रिलीज के तुरंत बाद श्रोताओं की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना ली थी.
अब, नए साल की शानदार शुरुआत करते हुए जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक ने करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और ऋत्विक भौमिक पर फिल्माया गया एक नया गाना 'कतरा' रिलीज कर दिया है, जिसे स्टेबिन बेन ने अपनी आवाज दी है और संजीव चतुर्वेदी द्वारा लिखित यह गाना संजीव-अजय द्वारा कंपोज किया गया है. अब रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो में रोमांस, उदासी और सच्चे प्रेम की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है, जिसे दर्शक महसूस करने के लिए तैयार हैं. जैकी एक युवा निर्माता है, जिनके पास इस इंडस्ट्री को देने के लिए बहुत कुछ है और हर बार सही कदम आगे बढ़ाते हुए वह अपना दबदबा साबित कर रहे हैं.
Next Story





