मनोरंजन

करिश्मा कपूर ने ब्लैक हैट पहन दिए कूल पोज, वायरल हुआ VIDEO

Shubhra Nandy
11 July 2021 9:55 AM IST
करिश्मा कपूर ने ब्लैक हैट पहन दिए कूल पोज, वायरल हुआ VIDEO
x
करिश्मा कपूर 90 के दशक की नंबर 1 अभिनेत्री रह चुकी हैं. अगर गोविंदा उस दौर में हीरो नंबर वन थे तो करिश्मा को हीरोइन नंबर वन कहना गलत नहीं होगा

करिश्मा कपूर 90 के दशक की नंबर 1 अभिनेत्री रह चुकी हैं. अगर गोविंदा उस दौर में हीरो नंबर वन थे तो करिश्मा को हीरोइन नंबर वन कहना गलत नहीं होगा. हालांकि इन दिनों करिश्मा ने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया है, लेकिन इसके बावजूद वे अपने फैन्स को निराश नहीं करतीं और उनके लिए आये दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई न कोई पोस्ट जरूर साझा करती हैं. इस तरह से फैन्स अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को देख भी पाते हैं और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जान भी पाते हैं.


करिश्मा कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे नीयन ग्रीन टी-शर्ट, ब्लू जींस और व्हाइट स्नीकर्स पहने एक इंग्लिश गाने पर जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने सिर पर ब्लैक हैट भी डाला है, जो उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना रहा है. करिश्मा कपूर का यह सुपर कूल अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आ रहा है. करिश्मा के इस वीडियो को अब तक 67 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. करिश्मा कपूर के वीडियो पर तमन्ना भाटिया, महीप कपूर, कनिका कपूर, ईशा अग्रवाल जैसे सितारों के भी कमेंट्स आये हैं.
'मेंटलहुड' थी करिश्मा की आखिरी सीरीज
हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी कई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. बात करें एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ की तो संजय कपूर से तलाक लेने के बाद वे अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली रहती हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस जी फाइव के वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम को दर्शकों ने काफी सराहा था.


Next Story