मनोरंजन

अपने सिने करियर में करिश्मा कपूर को मिला 3 बार फिल्म फेयर पुरस्कार

HARRY
27 Jun 2023 4:58 PM GMT
अपने सिने करियर में करिश्मा कपूर को मिला 3 बार फिल्म फेयर पुरस्कार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 50 वर्ष की हो गई हैं। 25 जून 1973 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता, जबकि मां बबीता जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। करिश्मा कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में रिलीज फिल्म 'प्रेम कैदी' से की।

करिश्मा की किस्मत का सितारा साल 1996 में रिलीज फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' से चमका। इस फिल्म में उनके नायक के रूप में आमिर खान थे। बेहतरीन गीत, संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने करि90 के दशक में करिश्मा कपूर पर यह आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमरस किरदार ही निभाने में सक्षम है। इस छवि से बाहर निकालने में निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल ने उनकी मदद की और उन्हें लेकर फिल्म 'जुबैदा' का निर्माण किया। इस फिल्म में उन्होंने जुबैदा की टाइटिल भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में अभिनेत्री रेखा की मौजूदगी के बावजूद करिश्मा कपूर ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शको की वाहवाही लूटने में सफल रहीं। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह फिल्म फेयर के समीक्षक पुरस्कार से सम्मानित की गईं।

अपने फिल्मी समय में करिश्मा कपूर ने दर्शकों की पसंद को देखते हुए छोटे पर्दे का भी रूख किया और करिश्मा ने बतौर अभिनेत्री काम करके दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, लेकिन बाद में फिल्म निर्माता सुनील दर्शन के जोर देने पर करिश्मा कपूर ने फिल्म 'मेरे जीवन साथी' के जरिए एक बार फिर कमबैक किया। फिल्म में अपने एंटी किरदार से करिश्मा कपूर ने दर्शको को रोमांचित कर दिया।

कपूर को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

Next Story