मनोरंजन

करिश्मा कपूर ने अपना बर्थडे देर रात केक काटकर किया सेलिब्रेट, कैंडल बुझाने के लिए खूब परेशान हुईं एक्ट्रेस

Neha Dani
25 Jun 2022 7:07 AM GMT
करिश्मा कपूर ने अपना बर्थडे देर रात केक काटकर किया सेलिब्रेट, कैंडल बुझाने के लिए खूब परेशान हुईं एक्ट्रेस
x
अंदाज अपना अपना, राजा हिंदुस्तानी, फिजा, जुबैदा, दिल तो पागल है जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हैं

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने न सिर्फ अपने काम बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों में राज किया है। बॉलीवुड की इस अमेजिंग एक्ट्रेस का आज बर्थडे है। 25 जून को करिश्मा अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना यह बर्थडे देर रात केक काटकर सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो को देखने को बाद यूजर्स कमेंट कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं।

करिश्मा कपूर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने हाथ में केक लिए उस पर लगी मोमबत्तियों को बुझाती नजर आ रही हैं। पहले एक्ट्रेस हल्के से फूंककर मोमबत्तिया बुझाती है, लेकिन जब वो नहीं बुझती तो परेशान होकर जोर से फूंकती है और केंडल बुझ जाती हैं। इस वीडियो में करिश्मा सिर पर बर्थडे कैप लगाए और चैक शर्ट पहने नजर आ रही है और कैजुअल लुक में भी बेहद क्यूट दिख रही हैं।


इस वीडियो को शेयरकर उन्होंने कैप्शन में लिखा- Pajamas + Cake = ❤️#aboutlastnight #birthdayvibes
फैंस करिश्मा के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
बता दें, करिश्मा कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर है, लेकिन 90 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज दी। फिल्म में उनके गाने और डांस नंबर फैंस को दीवाना बना देते थे। उनकी अनाड़ी, कुली नंबर 1, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, हम साथ साथ हैं, अंदाज अपना अपना, राजा हिंदुस्तानी, फिजा, जुबैदा, दिल तो पागल है जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हैं



Next Story