मनोरंजन
टमाटर और पत्ता गोभी संग खेलती नजर आईं करिश्मा कपूर, शेयर की मजेदार VIDEO
Rounak Dey
3 April 2021 5:52 PM IST

x
लेकिन अक्सर बच्चे पिता संजय कपूर से मिलने जाते रहते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) इन दिनों लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट अपडेट्स फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब एक बार फिर करिश्मा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैन्स के बीच क्रेज कर दिया है। कोरोना के चलते घर में करिश्मा अब सब्जियां भी धोने (Karishma Kapoor Washing Veggies at Home) लगी हैं जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी है।
दरअसल करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो और दो तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो में करिश्मा गोभी और टमाटर को उछाल रही हैं। ये वीडियो बूमरेंग वीडियो है। इसके साथ दो तस्वीरों में वो सब्जियां पकडे नजर आ रही हैं। करिश्मा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा - और ऐसे सैटरडे का दिन जाता है। जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं वो काम कर रही हूं। सब्जियों को धोना और सुखाना। करिश्मा के पोस्ट पर फैन्स भी रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि करिश्मा 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही है। करिश्मा ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। फिल्मों के बाद उन्होंने 2004 में संजय कपूर से शादी की जिनसे उनके दो बच्चे समायरा और कियान है। हाल ही में उनकी बेटी समायरा 16 साल की हुई हैं। तलाक के बाद करिश्मा कपूर बेटी समायरा और बेटे कियान दोनों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं लेकिन अक्सर बच्चे पिता संजय कपूर से मिलने जाते रहते हैं।
Next Story





