मनोरंजन

करिश्मा तन्ना ने इन तस्वीरों से फैंस को बनाया दीवाना, Valentine Day पर शेयर की जबरदस्त Bold Photos

Rounak Dey
15 Feb 2021 11:53 AM IST
करिश्मा तन्ना ने इन तस्वीरों से फैंस को बनाया दीवाना, Valentine Day पर शेयर की जबरदस्त Bold Photos
x
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने स्टाइलिश अंदाज के वजह से सुर्खियों में रहती हैं.

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने स्टाइलिश अंदाज के वजह से सुर्खियों में रहती हैं. करिश्मा के फैंस को उनका हर लुक काफी पसंद आता है. हाल ही में नागिन एक्ट्रेस ने बेडरूम में बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब करिश्मा की लेटेस्ट तसवीरें फैंस का चैन लूट रही हैं.




करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है. हर तसवीर में उनका अलग पोज देखने को मिल रहा है. इन तसवीरों को शेयर कर उन्होंने फैंस को वैलेंटाइन डे पर विश किया है. वहीं उन्होंने कैप्शन में ये भी लिखा है कि हर दिन वैलेंटाइन डे होता है. करिश्मा की ये तसवीरें आपको बेताब कर देगी. कुछ ही देर पहले शेयर की गई इन तसवीरों पर अबतक 15,869 लाइक्स आ चुके है और बढ़ते ही जा रहे है.


इन तसवीरों में करिश्मा ब्लू जैकेट और शार्ट्स में दिख रही है. कुर्सी में बैठकर वो हॉट पोज दे रही है. ओपन हेयर में वो बेहद खूबसूरत दिख रही है. उनकी ये बोल्ड तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस इसपर ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, 'ब्यूटी.' एक इंस्टा यूजर ने लिखा, 'वैलेंटाइन डे पर आप घर पर.' एक यूजर ने लिखा, 'एक नंबर है.' कई यूजर्स इस पर फायर इमोजी बना रहे है.






Next Story