मनोरंजन

करिश्मा तन्ना ने पूल में भीगते हुए करवाया फोटोशूट, फैंस की उडी नींदे

Shubhra Nandy
7 April 2021 7:28 AM IST
करिश्मा तन्ना ने पूल में भीगते हुए करवाया फोटोशूट, फैंस की उडी नींदे
x
बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बोल्ड अंदाज के जरिए आए दिन सुर्खियां बटोरती दिखाई दे जाती हैं।

बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बोल्ड अंदाज के जरिए आए दिन सुर्खियां बटोरती दिखाई दे जाती हैं। वहीं हाल ही में एक बार फिर से करिश्मा कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपना बोल्ड अवतार दिखाया है।


करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वो पूल के अंदर भीगते हुए खड़ी दिखाई दे रही हैं।
इन तस्वीरों में खास बात करिश्मा की कैप भी है, इस फोटो में वो पूल में पोलो कैप पहने नजर आ रही हैं। उन्हें काले रंग के शेड्स लगा रखे हैं। हालांकि, उनकी बिकिनी का रंग साफ समझ नहीं आ रहा है।
करिश्मा ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- PoolHolic... इसके साथ ही उन्होंने #waterbaby #alibaug #potd #mood जैसे हैशटैग्स भी यूज किए हैं।करिश्मा तन्ना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। हर कोई उनकी तारीफें करता दिखाई दे रहा है। फैंस करिश्मा की बोल्डनेस पर फिदा हो रहे हैं।
इन तस्वीरों पर कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किया है। सभी को नागिन एक्ट्रेस का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। कई फैंस ने तो यहां तक कह दिया है कि करिश्मा अपनी इन हॉट तस्वीरों में जैसे पानी में आग लगाती दिख रही हैं।
करिश्मा अपने सोशल एकाउंट पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट साझा करती दिखाई दे जाती हैं। इससे पहले भी करिश्मा के बोल्ड अंदाज ने सोशल मीडिया जबरदस्त हलचल मचाई है। वो अपने सिजलिंग फोटोशूट के जरिए फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं।


Next Story