मनोरंजन

Karishma Kapoor Birthday: 50 साल की हुईं करिश्मा कपूर, फिर भी खूबसूरती कोई कमी नहीं आई

Bharti Sahu 2
25 Jun 2024 7:43 AM IST
Karishma Kapoor Birthday:  50 साल की हुईं करिश्मा कपूर, फिर भी खूबसूरती  कोई कमी नहीं आई
x
Karishma Kapoor Birthday:करिश्मा कपूर Karishma Kapoor आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 25 जून 1973 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा ने बॉलीवुड में डांस, एक्सप्रेशन और ग्लैमर से बॉलीवुड पर राज किया है। वह बॉलीवुड की सबसे फिट और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 90 के दशक में अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और डांस से फैंस के दिलों में हलचल मचा देती थीं। करिश्मा कपूर Karishma Kapoor खानदान में एक्टिंग करने वाली पहली महिला रही हैं। उन्होंने फैमिली के खिलाफ जाकर एक्ट्रेस बनने का फैसला किया था। खास बात तो यह है कि कपूर खानदान की बेटी होने के बावजूद वह अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में आगे बढ़ीं। करिश्मा कपूर को कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।
करिश्मा कपूर Karishma Kapoor के करियर की बात करें तो वह ‘राजा हिंदुस्तानी, ‘दिल तो पागल है’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘राजा बाबू’, ‘हीरो नंबर-1’, ‘प्रेम कैदी’, ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘बीवी नंबर-1’, ‘कूली नंबर-1, ‘हां मैंने भी प्यार किया है’, ‘जुड़वां’, ‘हसीना मान जाएगी’, डेन्जरस इश्क जैसी कई शानदार फिल्में कर चुकी हैं।
Next Story