मनोरंजन
पापा के जन्मदिन पर करीना की स्पेशल ड्रेस, मौसी की गौद में जेह, देखे तस्वीर
Rounak Dey
16 Feb 2022 10:23 AM IST

x
इनके अलावा नीतू कपूर, आदर और अरमान जैन भी इस बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने हैं। यहां देखिए तस्वीरें।
रणधीर कपूर का आज यानी 15 फरवरी को जन्मदिन है और वो 75 साल के हो गए हैं। इस मौके पर करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी पहुंचे। करीना के साथ में जेह और तैमूर भी दिखे। तैमूर तो पूरे मस्ती के मूड में थे और उनको पापा सैफ के साथ बिंदास घूमते हुए देखा जा सकता है। इनके अलावा नीतू कपूर, आदर और अरमान जैन भी इस बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने हैं। यहां देखिए तस्वीरें।
पापा के जन्मदिन पर करीना की स्पेशल ड्रेस
करीना कपूर तैमूर के साथ नजर आईं। उन्होंने लाल रंग का प्रिंटेड टॉप पहना था और ब्लैक कलर की पैंट पहनी थी। साथ में काले रंग का चश्मा उन पर काफी जच रहा था। Also Read - अगर करिश्मा कपूर अपने बॉय फ्रेंड संदीप तोशनीवाल से शादी करना चाहती है तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है: रणधीर कपूर
मौसी की गौद में जेह
पापा राजी ने करिश्मा कपूर की गोद में करीना कपूर के बेटे जेह को कैप्चर किया है। जेह बहुत ही क्यूट लग रहा है। आप भी इस क्यूटनेस पर फिदा हो जाएंगे।
सैफ के साथ पोज देते तैमूर
सैफ अली खान जब अपने हाथ मोड़कर एक साइड खड़े तो तब तैमूर ने पापाराजी को देखकर पोज देने शुरू कर दिया। उनकी तो अब अच्छी खासी प्रैक्टिस भी हो गई है पापाराजी के साथ।
मां संग दिखीं करीना
करीना कपूर ने गोद में जेह को लिया है जो कि बहुत क्यूट दिख रहे हैं और करीना की मां बबीता भी साथ में नजर आ रही हैं। जेह की नजरें तो फोटोग्राफर्स पर ही टिकी हुई हैं।
करिश्मा का पोज
करिश्मा कपूर ने लाइट रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहनी थीं। वो पापाराजी को पोज देते हुए नजर आईं। उनका चश्मा और उनका बैग उन्हें अलग ही लुक दे रहे थे।
Next Story





