मनोरंजन

स्विट्जरलैंड के गस्ताद में मना करीना का नया साल, लोग बोले- ये प्रिंस हैरी की याद दिलाता है

Rounak Dey
2 Jan 2023 7:52 AM GMT
स्विट्जरलैंड के गस्ताद में मना करीना का नया साल, लोग बोले- ये प्रिंस हैरी की याद दिलाता है
x
वहीं दूसरे ने लिखा, 'तैमूर मुझे प्रिंस हैरी के बचपन की याद दिलाता है।'
बॉलीवुड सेलेब्स नए साल पर जश्न के माहौल में डूबे नजर आए। करीना से लेकर आलिया तक, सभी ने अपने खास तरीके से नए साल का आगाज किया है। कोई न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई गया तो किसी ने स्विट्जरलैंड में पार्टी की। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड के गस्ताद में एंजॉय करती नजर आईं। करीना ने इस सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में तैमूर की मस्ती ने फैंस का दिल चुरा लिया। वहीं करीना की बड़ी बहन करिश्मा ने न्यू ईयर पर मी-टाइम एंजॉय किया।
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गस्ताद की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनपर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हद से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। करीना ने नए साल की पार्टी के लिए ग्रीन कलर का गाउन पहना, वहीं उनके पति सैफ अली खान और दोनों बेटे, तैमूर और जेह क्लासी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।
शरारती तैमूर
करीना के बड़े बेटे तैमूर की शरारातें किसी से छुपी नही हैं। तैमूर हमेशा ही मस्ती के मुड में नजर आते हैं। यहीं कारण हैं कि करीना के इंस्टाग्राम पर नटखट तैमूर की सारी अतरंगी हरकतों वाली तस्वीरें मौजूद हैं। हाल ही में करीना के गस्ताद वाली तस्वीरों में तैमूर की शरारत कैद हुई। इस फोटो में तैमूर चश्मा लगाए, बड़ा मुंह खोले पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'बिग मूड 2023, मेरा टिम टिम।'
तैमूर की तस्वीर पर फैंस के कॉमेंट कमाल के हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जूनियर सैफ'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'तैमूर मुझे प्रिंस हैरी के बचपन की याद दिलाता है।'
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story