मनोरंजन

करीना ने भानजी इनाया को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, परिणीति ने वीडियो शेयर कर दिखाए शादी के खास लम्हे

SANTOSI TANDI
30 Sep 2023 8:21 AM GMT
करीना ने भानजी इनाया को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, परिणीति ने वीडियो शेयर कर दिखाए शादी के खास लम्हे
x
परिणीति ने वीडियो शेयर कर दिखाए शादी के खास लम्हे
स्टार कपल एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू की बेटी इनाया का आज शुक्रवार (29 सितंबर) को जन्मदिन है। इनाया 6 साल की हो गई है। एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी भानजी इनाया के लिए एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। करीना ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो हमारी छोटी राजकुमारी, हर तरह से सबसे खूबसूरत.. प्यार, चॉकलेट केक और खुशी हमेशा
करीना ने पोस्ट में अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ इनाया की कुछ फोटो शेयर की है, जिनमें तीनों बच्चे बेहद क्यूट लग रहे हैं। दूसरी ओर, इस मौके पर सोहा और कुणाल ने इनाया को कई गिफ्ट दिए, जिससे वह बहुत खुश हुई। सोहा ने एक तस्वीर शेयर की, जहां इनाया के उपहार देखे जा सकते हैं। इनमें बार्बी डॉल, बार्बी-थीम वाली किताबें, बोतलें और कई सुंदर आइटम शामिल हैं। इसके अलावा कोने को गुलाबी और सफेद गुब्बारों से सजाया गया है, जिसमें सबसे ऊपर ‘6’ छपा हुआ गुलाबी गुब्बारा है। गुब्बारे पर लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे इनाया।’
हाल ही 21 सितंबर को करीना के जन्मदिन पर सोहा ने भी सोशल मीडिया पर भाभी के लिए एक प्यारी सी बर्थडे विश शेयर की थी। सोहा ने करीना, सैफ अली खान, जेह और तैमूर की एक प्यारी-सी तस्वीर पोस्ट की थी। गौरतलब है कि सोहा-कुणाल ने जुलाई 2014 में पेरिस में सगाई और 25 जनवरी 2015 को मुंबई में शादी रचाई। उन्होंने 29 सितंबर 2017 को इनाया का इस दुनिया में स्वागत किया।
24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में हुई थी परिणीति-राघव की शादी
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में विवाह बंधन में बंध गए। तब से ही दोनों की शादी के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस इन्हें देख काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। आज शुक्रवार (29 सितंबर) को परिणीति ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।
खास बात ये है कि इसमें परिणीति ने ही गाना गाया है। इसमें कपल की शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव को सेहरा पहनाया जा रहा है। अगला सीन उनकी बारात का है जो नाव से द लीला पैलेस तक आती है। दुल्हन बनीं परिणीति चुपके से बारात देखती हैं और उनका क्यूट रिएक्शन भी रिकॉर्ड हो जाता है। जब बारातियों के बीच खड़े राघव और परिणीति की नजरें मिलती हैं तो एक्ट्रेस किसी के पीछे छिप जाती हैं।
इसी तरह मंडप में परिणीति का इतंजार कर रहे राघव ने जब उन्हें देखा तो वो स्टैच्यू बने रह गए। वरमाला के बाद दोनों ने डांस भी किया। इस प्यारे कपल का प्यार देखते ही बन रहा है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि परिणीति-राघव ने 13 मई को सगाई की थी। इसके बाद से ही फैंस में इनकी शादी को लेकर बेकरारी नजर आ रही थी।
Next Story