मनोरंजन

बहन और बेटों संग वेकेशन पर निकली करीना, जेह की मासूमियत ने जीता दिल

Neha Dani
15 March 2022 4:19 AM GMT
बहन और बेटों संग वेकेशन पर निकली करीना, जेह की मासूमियत ने जीता दिल
x
फिल्म इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं करिश्मा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित बहनों में से एक हैं। कपूर सिस्टर्स को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखे जाते हैं। करिश्मा और करीना न केवल स्सिटर्स गोल्स देती हैं बल्कि एक-दूसरे के बच्चों के लिए भी आदर्श मासी हैं। दोनों को अक्सर अपने भांजे और भांजियों पर प्यार लुटाते देखा गया है।



एक बार फिर मौसी-भांजे का क्यूट मूमेंट देखने को मिला। दरअसल, कपूर बहनों को सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां करीना अपने दोनों बेटो जेह और तैमूर के साथ थी। वहीं करिश्मा अकेले थी। इस दौरान करिश्मा ने अपने नन्हें भांजे पर खूब प्यार लुटाया।


सामने आईं तस्वीरों में करीना का कैजुअल लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो वह ग्रे कम्फ़र्टेबल टी-शर्ट और ब्लैक प्लाजो में दिखीं। उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और कैप के साथ अपने लुक को पूरा किया था। इस दौरान करीना जेह को बाहों में लिए दिखीं। पटौदी खानदान के छोटे नवाब व्हाइट टी-शर्ट ब्लू ली शॉर्ट्स और टोपी में बेहद प्यारे लगे। दूसरी ओर तैमूर को भी उनकी टी-शर्ट और टाई-डाई पजामा में क्यूट दिखे।
वहीं करिश्मा इस दौरान व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में करिश्मा को जेह को लाड-प्यार करते हुए देखा गया।
करिश्मा भांजे के गालों को प्यार से खींचते दिखीं। ऐसा लगता है कि करिश्मा को जेह की क्यूटनेस का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।
कपूर सिस्टर्स की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। फिल्म में नागा चैतन्य जैसे स्टार्स हैं। फिल्म इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं करिश्मा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

Next Story