मनोरंजन

घर के बाहर पति सैफ और बेटे जेह के साथ स्पॉट हुईं करीना, हाथों में कॉफी मग ले रखा था

Shiddhant Shriwas
3 Oct 2021 10:37 AM GMT
घर के बाहर पति सैफ और बेटे जेह के साथ स्पॉट हुईं करीना, हाथों में कॉफी मग ले रखा था
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को रविवार को मुंबई में उनके घर के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को रविवार को मुंबई में उनके घर के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया। उनके साथ उनके सबसे छोटे बेटे जहांगीर अली खान और पति सैफ अली खान भी थे।करीना ने कलरफुल टाई-डाई पैंट के साथ ब्लू शर्ट पहनी थी। उन्होंने आंखों पर धूप का चश्मा लगा रखा था और हाथों में एक कॉफी मग ले रखा था। सैफ भी घर में लाल रंग की टी-शर्ट और पैंट पहने नजर आए। जेह को उसकी नानी दरवाजे तक ले गई, जो हंस रही थी। जेह अपनी मां करीना कपूर खान को विदा करने के लिए दरवाजे पर आया था।

आपको बता दें कि सैफ और करीना का दूसरा बेटा जेह इसी साल फरवरी में पैदा हुआ है। जबकि पहला बेटा तैमूर चार साल का होगा गया है। करीना और सैफ के प्रशंसकों को उनके दूसरे बेटे जेह की पहली झलक कुछ ही महीने पहले मिली है। उनकी पहली तस्वीरें तब आईं जब करीना और सैफ अपने बेटे को अगस्त में दादा रणधीर कपूर के पास ले गये थे। करीना और सैफ अली खान को दूसरे बेटा का नाम जहांगीर रखने के लिए ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा था।

इसके बाद करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सकारात्मक व्यक्ति हैं। उनका कहना था कि वो ट्रोलर्स के बारे में नहीं सोचती हैं। वो खुश और संतुष्ट हैं। करीना का यह भी कहना था कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर कुछ सोचकर नहीं रखा। यह नाम उनको और परिवार को पसंद आया इसलिए रख दिया।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान अपने बेटे जेह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। उन्होंने अपने और पति के जन्मदिन पर भी परिवार के साथ मालदीव से तस्वीरें डाली थीं। वो अक्सर जेह के बारे में अपने फैंस को बताती रहती हैं। करीना का कहना था कि जेह के पैदा होते वक्त वो उसे स्तनपान करा पा रही थी, जबकि तैमूर के पैदा होते वक्त ऐसा नहीं कर पा रही थी। उन्होंने इस बात का जिक्र अपनी किताब में किया है।

Next Story