मनोरंजन

लंबे समय बाद कजिन रणबीर कपूर के साथ दिखीं करीना, पोज देती 'बेबो' का दिखा ग्लैमरस लुक

Rounak Dey
26 Feb 2023 9:50 AM IST
लंबे समय बाद कजिन रणबीर कपूर के साथ दिखीं करीना, पोज देती बेबो का दिखा ग्लैमरस लुक
x
करीना कपूर इन दिनों हंसल मेहता की अपकमिंग फिल्म में व्यस्त हैं।
एक्ट्रेस करीना कपूर और रणबीर कपूर यूं तो अपनी आउटिंग या लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन दोनों भाई-बहन को बहुत कम एक साथ देखा जाता है। बीते शुक्रवार करीना के चचेरे भाई और एक्टर रणबीर कपूर उनके चर्चित चैट शो व्हॉट वुमेन वॉन्ट के सेट पर स्पॉट हुए, जहां दोनों भाई-बहनों का लुक और स्टाइल देखते ही बन रहा था। अब रणबीर और करीना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान करीना कपूर रेड कलर के क्लीवेज कट जंपसूट में बेहद ग्लैमरस दिखीं।
इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग हील पेयर की हैं। न्यूड मेकअप और खुले बालों से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में बेबो काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।
वहीं रणबीर कपूर इस दौरान ऑल डेनिम लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं। सेट पर एक साथ स्पॉट हुए भाई-बहन ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रहे हैं।
काम की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें वह एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। लव रंजन द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, करीना कपूर इन दिनों हंसल मेहता की अपकमिंग फिल्म में व्यस्त हैं।

Next Story