करीना-सैफ के बेटे तैमूर ने हासिल की खास उपलब्धि

Santoshi Tandi
3 Dec 2023 8:40 AM GMT
करीना-सैफ के बेटे तैमूर ने हासिल की खास उपलब्धि
x

मुंबई : एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जेह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लोग इनके बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। मीडिया भी लगातार इनका पीछा करता रहता है। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अक्सर अपने बेटों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही तैमूर ने एक खास उपलब्धि हासिल की, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तैमूर 20 दिसंबर को 7 साल के हो जाएंगे।

बता दें कि तैमूर पिछले कुछ समय से ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके लिए उन्हें येलो बेल्ट मिल चुका है। अब तैमूर ने इस खेल में गोल्ड मेडल जीत कर लोगों का दिल जीत लिया। मुंबई में आयोजित ताइक्वांडो एनुअल कॉम्पिटिशन में तैमूर समेत कई सेलिब्रिटी के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान करीना, तैमूर को सपोर्ट करने वहां पहुंचीं।

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फिल्ममेकर करण जौहर के बेटे यश को चियर करती दिखीं। तैमूर गोल्ड मेडल को फ्लॉन्ट करते नजर आए। तैमूर ने करीना व बाकी विजेताओं के साथ फोटो क्लिक कराई। तैमूर कई खेलों में एक्सपर्ट हैं। उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, शतंरज जैसे गेम खेलते हुए भी देखा जाता है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story