मनोरंजन

Kareena : करिश्मा को बताया “साइलेंट स्ट्रेंथ” – जन्मदिन पर भावुक पोस्ट

Saba Naaz
25 Jun 2025 3:39 PM IST
Kareena : करिश्मा को बताया “साइलेंट स्ट्रेंथ” – जन्मदिन पर भावुक पोस्ट
x

Entertainment मनोरंजन : कपूर खानदान की लाडली और 90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस के साथ-साथ तमाम सेलेब्स भी करिश्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी लिस्ट में करिश्मा की बहन और अभिनेत्री करीना कपूर ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने एक खास तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन करिश्मा कपूर और सैफ अली खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर किसी एल्बम से क्लिक की हुई मालूम होती है। इस तस्वीर में करिश्मा एक ऑफ शोल्डर फ्लोरल ड्रेस में आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए नजर आ रही हैं।

साथ में सैफ अली खान ब्लैक कोट व्हाइट शर्ट और पिंक टाई में आंखों पर चश्मा लगाए काफी डैशिंग लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने बहन के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। सैफ-करिश्मा की इस तस्वीर को अपनी पसंदीदा तस्वीर बताते हुए करीना ने करिश्मा के लिए लिखा, ‘ब्रह्मांड की सबसे मजबूत और सबसे अच्छी लड़की। यह हमारे लिए एक मुश्किल साल रहा है। लेकिन तुम जानती हो कि जैसा कहा जाता है कि मुश्किल वक्त ज्यादा दिनों तक नहीं रहता। मेरी बहन, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त। जन्मदिन मुबारक हो लोलो।’

Next Story