मनोरंजन

इन दो एक्टर के कारण करीना कपूर की पूरी जिंदगी बदली, खुद जाने क्या कहा

jantaserishta.com
14 July 2021 8:47 AM IST
इन दो एक्टर के कारण करीना कपूर की पूरी जिंदगी बदली, खुद जाने क्या कहा
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना कपूर खान का अलग ही चार्म है. एक्ट्रेस से जुड़ी हर बात सुर्खियां बटोरती नजर आती है. शाहिद कपूर संग इनके रिलेशनशिप की खूब चर्चाएं हुईं. फिल्म 'जब वी मेट' के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. फिर करीना कपूर एक्टर सैफ अली खान संग फिल्म 'टशन' का हिस्सा बनती नजर आईं. इन दो फिल्मों के शूट ने करीना की पूरी जिंदगी बदल दी.

कई फैन्स इस बात को जानते हैं कि शाहिद कपूर ने ही करीना को गीत के रोल के लिए रिकमेंड किया था. एक्ट्रेस ने भी एक बार इस पर हामी भरते हुए कहा था कि उस समय शाहिद ने ही फिल्म 'जब वी मेट' में उनके लिए जगह बनाई थी. उसके बाद एक्ट्रेस के करियर और पर्सनल लाइफ ने एक ऐसा मोड लिया, जिसके बारे में वह आज भी बात करती हैं. करीना कपूर खान ने कहा कि 'टशन' फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी. सैफ अली खान से करीना इस फिल्म के सेट पर मिली थी. यहां से इनका प्यार परवान चढ़ा था. इसके साथ ही करीना एक्शन-रोमांस फिल्म 'जब वी मेट' की भी शूटिंग कर रही थीं. शाहिद कपूर संग करीना ने अपने रास्ते अलग किए और सैफ अली खान संग इनकी जिंदगी की शुरुआत हुई.

फिल्म कम्पैनियन संग इंटरव्यू में करीना ने कहा था, "मैं टशन फिल्म की शूटिंग कर रही थी, जोकि यशराज फिल्म थी. इसके साथ ही मैं जब वी मेट में काम कर रही थी और सेट पर कहती थी कि मैं अक्षय कुमार, अनिल कपूर और सैफ अली खान संग फिल्म कर रही हूं. मैं लीड रोल प्ले कर रही हूं. मैं साइज जीरो बनी थी और मैंने बहुत वजन कम किया था. मैं बिकिनी पहनने वाली थी, कुछ ऐसी वाइब होती थी मेरी जब वी मेट फिल्म के सेट पर."
करीना ने आगे कहा कि हां किस्मत में कुछ और ही लिखा था. जब वी मेट और टशन के बीच काफी चीजें बदलीं. जब वी मेट के बाद हमने अपने रास्ते अलग किए और दूसरी ओर फिल्म हिट हुई. करीना कपूर खान फिल्म 'टशन' का शुक्रिया अदा करती हैं, क्योंकि इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी. करीना कहती हैं कि मैं सैफ से वहां मिली. मुझे लगा था कि 'टशन' मेरी लाइफ और करियर दोनों बदलेगी, लेकिन 'जब वी मेट' ने मेरा करियर और 'टशन' ने मेरी लाइफ बदली. मुझे मेरे सपनों का शहजादा मिला और मैं उसके संग शादी भी रचाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story