मनोरंजन

करीना कपूर का नया लुक, फ्लॉरल आउटफिट में आईं नजर

Nil dhankar
29 Sept 2021 9:21 PM IST
करीना कपूर का नया लुक, फ्लॉरल आउटफिट में आईं नजर
x

सोहा अली खान और कुणाल खेमू आज अपनी लाडली बेटी इनाया का बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कई स्टारकिड्स इनाया की बर्थडे पार्टी में पहुंच रहे हैं। हाल ही में अपनी बहन की पार्टी में शामिल होने के लिए जेह और तैमूर अली खान भी पहुंचे हैं। जेह अपनी मां करीना कपूर की गोद में नजर आए और उनकी क्यूटनेस देखकर सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। सामने आए वीडियो में नन्हे से जेह अपनी क्यूटनेस से लाइमलाइट लूटते दिखाई दे रहे हैं।

सोहा और कुणाल की बेटी इनाया की बेटी आज यानी 29 सितंबर को चार साल की पूरी हो गई हैं। वहीं, इस खास मौके पर दोनों ने एक शानदार बर्थडे पार्टी रखी है। इस दौरान पार्टी वेन्यू के बाहर पैपराजी का जमावड़ा लग गया है। वहीं, कैमरों ने करीना कपूर को इनाया की पार्टी के लिए निकलते स्पॉट किया इस दौरान वो फ्लॉरल आउटफिट में नजर आईं। करीना ने अपने बाहों में जेह को पकड़ा हुआ था। जेह अपनी मां की गोद में आराम से बैठे हुए इधर-उधर देखते नजर आए। इस दौरान वो इतने क्यूट लग रहे थे कि हर कोई बस जेह को देखता रह गया। इसके अलावा तैमूर भी वेन्यू के बाहर मस्ती भरे अंदाज में स्पॉट किए गए। उन्होंने अपने मुंह में एक लॉलीपॉप रखा हुआ था और सिक्योरिटी के बीच रास्ता बनाते हुए बर्थडे पार्टी तक पहुंच रहे थे। तैमूर ने ग्रे रंग की शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी। वहीं, अब सभी को इंतजार है इनाया की बर्थडे पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सामने आने का। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में नेहा धूपिया भी अपनी बेटी मेहर के साथ पार्टी में पहुंची हैं।


Next Story