मनोरंजन

चाचा राजीव कपूर के निधन से इमोशनल हुई करीना कपूर, पोस्ट शेयर कर बोलीं- टूटे पर मजबूत हैं

Gulabi
9 Feb 2021 1:34 PM GMT
चाचा राजीव कपूर के निधन से इमोशनल हुई करीना कपूर, पोस्ट शेयर कर बोलीं- टूटे पर मजबूत हैं
x
कपूर परिवार की बेटी करीना कपूर खान ने अपने अंकल राजीव कपूर के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

कपूर परिवार की बेटी करीना कपूर खान ने अपने अंकल राजीव कपूर के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर दादा राजकपूर, पिता रणधीर कपूर, अंकल ऋषि कपूर और राजीव कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राज कपूर अपने तीनों बेटों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'टूटे लेकिन मजबूत।' इसके साथ ही करीना कपूर ने एक ब्रोकन हार्ट की इमोजी शेयर की है। मंगलवार को राजीव कपूर को हार्ट अटैक के बाद बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। सबसे पहले राजीव कपूर की भाभी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर उनकी मौत की पुष्टि की थी। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर राम तेरी गंगा मैली के एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए RIP लिखा था। इसके कुछ देर बाद ही कपूर फैमिली कई लोगों को चेंबूर स्थित राजीव कपूर के घर के बाहर देखा गया। इन सितारों में रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, अरमान जैन, जैक कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर और नीतू कपूर को देखा गया। करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर और मां बबीता कपूर के साथ पहुंचीं।

प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में चल रहीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान सफेद सूट और सलवार में बेहद भावुक नजर आ रही थीं। कपूर खानदान के लिए राजीव की मौत बड़ा सदमा है। बीते साल ही फैमिली ने ऋषि कपूर और रितु नंदा को अंतिम विदाई दी थी। इस तरह महज एक साल में ही परिवार के तीन लोगों का निधन हो गया है।



लंबे समय बाद राजीव कपूर ने बड़े पर्दे पर वापसी की थी और पिछले दिनों तुलसीदास जूनियर मूवी की शूटिंग पूरी की थी। हालांकि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया। इस फिल्म में वह संजय दत्त और दलीप ताहिल के साथ नजर आने वाले हैं।


Next Story