मनोरंजन

42 साल की हुई करीना कपूर, आज मना रही जन्मदिन

Nil dhankar
20 Sept 2022 7:00 AM IST
42 साल की हुई करीना कपूर, आज मना रही जन्मदिन
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखती हैं. शोबिज की दुनिया में करीना का एक अलग ही रुआब है. वो भले ही हर साल फिल्में ना करें, लेकिन फिर इंडस्ट्री में करीना का जलवा कायम रहता है. ए-लिस्ट की दौड़ से दूर करीना अपने बेंचमार्क खुद तय करती हैं. ऐसा कई बार हुआ जब करीना ने कुछ नया अपनाया और उसके बाद बाकी एक्ट्रेसेज ने उसे फॉलो किया. साइज जीरो फिगर से लेकर ब्लॉन्ड बालों तक, करीना ने बॉलीवुड में इस तरह के कई ट्रेंड सेट किए हैं.

करीना ने जब साइज जीरो फिगर को अपनाया था, तब शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि फैंस के बीच इसका किस कदर क्रेज बन जाएगा. करीना ने फिल्म टशन के लिए अपने फिगर में बदलाव किया था. एक्ट्रेस ने बिकिनी सीन भी दिया था. ये करीना की सैफ अली खान के साथ पहली फिल्म थी. हालांकि इस बात के लिए करीना की काफी किरकिरी भी हुई थी. खबरें हैं कि करीना कई बार सेट पर शूटिंग करते हुए बेहोश भी हो जाती थीं. रियल लाइफ में उनके इस स्टेप ने एक नई बहस को छेड़ दिया था.

ये तो मानना पड़ेगा कि करीना कुछ भी नया ट्राय करने से हिचकती नही हैं. तभी तो जो किसी ने नहीं किया कभी वो करीना ने किया. करीना ने फिल्म ऐतराज और हलचल के लिए अपने बालों को लाइट गोल्डन कलर में डाई करवाया था. हालांकि करीना का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया था. लेकिन फैशन एक्सपर्ट की राय में आज भी डिजास्टर के तौर पर काउंट किया जाता है.

शाहिद कपूर के साथ आई फिल्म जब वी मेट किसे याद नहीं होगी. इस फिल्म में करीना के गीत के कैरेक्टर को देख हर लड़की अपने आप को वैसा ही मानने लगी थी. और करीना का 'मै अपनी फेवरेट हूं' डायलॉग तो जैसे सबकी जुबां पर ही चढ़ा हुआ था. तो फिर हम करीना के लॉन्ग टीशर्ट और पटियाला सलवार लुक को कैसे भूल सकते हैं. ये लुक कॉलेज गर्ल्स का फेवरेट बन गया था.

करीना कपूर के ट्रेंड में से एक ऐसा ट्रेंड भी था, जिसने साड़ी जैसे आउटफिट को भी ग्लैमरस लुक दे दिया था. करीना कपूर के हीरोइन और चमेली फिल्म के साड़ी लुक से लड़किया इस कदर इम्प्रेस हो गई थीं, कि हर कोई इस फैशन को हाथोंहाथ अपनाने लगा था. डीप नेक ब्लाउज के साथ साड़ी के पल्ले को पतला लपेटने का फैशन भी चल पड़ा था.


Next Story