मनोरंजन

Kareena kapoor ने पति सैफ अली खान के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, कैप्शन में लिखी ये खास बात

Rounak Dey
11 Dec 2020 5:05 PM IST
Kareena kapoor ने पति सैफ अली खान के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, कैप्शन में लिखी ये खास बात
x
करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों में हैं.

करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों में हैं. कभी हिमाचल में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरों के साथ तो कभी मुंबई में वापसी के साथ, सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं. करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और ऐसे में दोनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में बिल्कुल पीछे नहीं हट रहे हैं, इसलिए बेहद बिजी होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के लिए समय निकाल रहे हैं. हाल ही में बेबो यानी करीना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पति सैफ के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है.




करीना कपूर ने बेहद पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. तस्वीर में करीना बेहद प्यार भरे अंदाज में सैफ का हाथ थामे नजर आ रही हैं. बात करें सैफ की तो वह हमेशा की तरह स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करके करीना ने सैफ को बेहद स्पेशल फील करवाया है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरे सैफ मेरा स्वर्ग है'.

करीना की इस फोटो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं और जमकर कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं. करीना कपूर ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी. इसके बाद उन्होंने आमिर खान के साथ अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' की शूटिंग भी पूरी की थी.
आपको बता दें कि करीना ने हाल ही में 'व्हाट वूमेन वांट' के हालिया एपिसोड में नेहा धूपिया के साथ नए बच्चे के नामकरण पर चर्चा की. उन्‍होंने कहा कि, उनके पहले बच्चे तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद, उन्होंने बच्चे के आने तक इंतजार करने का फैसला किया है. करीना ने कहा कि तैमूर को लेकर हुए विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने फिलहाल इस बारे में नहीं सोचा है. हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और फिर सभी को सरप्राइज देंगे.


Next Story