मनोरंजन

करीना कपूर ने मालदीव से शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, बोट पर तैमूर को संभालते दिखे सैफ अली खान

Neha Dani
20 Sep 2021 6:28 AM GMT
करीना कपूर ने मालदीव से शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, बोट पर तैमूर को संभालते दिखे सैफ अली खान
x
करीना और आमिर ने दिल्ली में एक रोमांटिक गाने को शूट किया था।

करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दोनों बेटों तैमूर-जेह के साथ मालदीव में हैं जहां वह छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। करीना लगातार वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। वह अपने फैंस के साथ हर पल को साझा कर रही हैं। अब करीना ने समंदर किनारे से नई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनके पति सैफ अली खान और तैमूर नजर आ रहे हैं।

सैफ और तैमूर की तस्वीर




दरअसल सैफ और तैमूर समंदर में एक बोट पर हैं। सैफ ने ब्लैक शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं। उनके साथ नन्हे तैमूर को भी देखा जा सकता है। सैफ, तैमूर पर नजरें बनाए हुए हैं। करीना ने दूर से जूम कर तस्वीर ली है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'एक बार एक आइसलैंड पर।'
मालदीव में सेलिब्रेट किया था सैफ का बर्थडे
इससे पहले अगस्त में सैफ अली खान के 51वें जन्मदिन के मौके पर वे मालदीव में थे। जहां से करीना ने कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। अपने दूसरे बच्चे के जन्मदिन के बाद यह पहली बार था जब करीना परिवार के साथ छुट्टियां बिताने निकली थीं।
सेट पर किया गया था स्पॉट
करीना ने हाल ही में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की बची हुई शूटिंग मुंबई में खत्म की। उन्हें और आमिर खान को सेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। फिल्म पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी थी।
दिल्ली में भी हुआ था शूट
करीना ने अक्टूबर में अपने दूसरे बच्चे के प्रेग्नेंसी के वक्त 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए शूटिंग की थी। उन्होंने दिल्ली में कई हफ्तों तक आमिर खान के साथ शूटिंग की। इसके लिए वह हर दिन पटौदी से दिल्ली जाती थीं और रात भर काम करती थीं। करीना और आमिर ने दिल्ली में एक रोमांटिक गाने को शूट किया था।

Next Story