मनोरंजन

करीना कपूर की फैमिली संग मुंबई वापसी, तैमूर तो नैनी की गोद में नजर आए जेह

Rounak Dey
11 Dec 2022 5:14 AM GMT
करीना कपूर की फैमिली संग मुंबई वापसी, तैमूर तो नैनी की गोद में नजर आए जेह
x
मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। यहां पर देखें करीना कपूर और उनकी फैमिली के फोटोज...
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में अपने परिवार के साथ अपनी सासू मां और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगौर का जन्मदिन मनाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर गई थीं। वहां से उनके परिवार और बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। अब करीना कपूर अपने परिवार के साथ मुंबई वापस लौट आई हैं। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। यहां पर देखें करीना कपूर और उनकी फैमिली के फोटोज...
करीना कपूर पति और बच्चों संग आईं नजर
करीना कपूर एयरपोर्ट पर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ दिखाई दीं। वहीं, एयरपोर्ट से निकलते समय सैफ अली खान ने तैमूर अली खान का हाथ पकड़ रखा था।
नैनी की गोद में दिखाई दिए जेह
करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बटे जेह अली खान भी साथ नजर आए। जेह अली खान अपनी नैनी की गोद में नजर आए। वह काफी क्यूट लग रहे थे।
तैमूर ने पकड़ रखा था पापा सैफ का हाथ
करीना कपूर और सैफ अली खान एयरपोर्ट से निकलते समय एक-दूसरे बात करते नजर आए। वहीं, तैमूर अली खान अपने पापा का हाथ पकड़कर चल रहे थे।
करीना और सैफ की ड्रेस ने खींचा ध्यान
करीना कपूर ने पैंट और शर्ट के साथ प्रिंटेड जैकेट पहन रखा था। वहीं, सैफ अली खान ने लाइट पिंक कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट पैजामा पहना हुआ था।

Next Story