मनोरंजन

डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार एक्ट्रेस करीना कपूर

jantaserishta.com
25 Aug 2023 2:54 PM IST
डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार एक्ट्रेस करीना कपूर
x
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म 'जाने जान' में नजर आएंगी। यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी हैं। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है। वीडियो आपको 'जाने जान' की दुनिया में ले जाता है जो सुजॉय घोष की सिग्नेचर क्राइम थ्रिलर निर्देशन शैली को प्रदर्शित करता है, जिसमें करीना बिल्कुल नए लुक दिख रही है। उन्‍होंने एक मां की भूमिका निभाई है। इसमें जयदीप का लुक आपको हैरान कर देगा। इसमें विजय एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।
यह फिल्म 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का आधिकारिक है। सुजॉय ने शेयर किया ''फिल्‍म 'जाने जान' उस किताब पर आधारित है, जो लंबे समय से मेरे जीवन का प्यार रही है। जिस दिन से मैंने 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पढ़ा, मैं इसे एक फिल्म में रूपांतरित करना चाहता था।"
उन्‍होंने कहा, “यह मेरे द्वारा पढ़ी गई अब तक की सबसे अद्भुत प्रेम कहानी थी जो आज करीना, जयदीप और विजय की बदौलत पर्दे पर जीवंत है। इस कहानी को बताने के लिए हम सभी ने बहुत मेहनत की है और उम्मीद है कि दर्शक भी इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना हम करते हैं।'' यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story