मनोरंजन

करीना कपूर खान ने मां बबीता को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'आप हमारी मजबूती हैं'

Neha Dani
20 April 2021 7:27 AM GMT
करीना कपूर खान ने मां बबीता को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- आप हमारी मजबूती हैं
x
अभिनेता रणधीर कपूर से शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।

करीना कपूर की मां और अभिनेत्री बबीता कपूर आज यानी 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। बबीता के जन्मदिन पर उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस खास मौके पर करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं।

दोनों बेटियों के साथ दिखीं


एक तस्वीर में बबीता बीच में खड़ी हैं और उनके दोनों तरफ करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैं। बबीता अपनी दोनों बेटियों पर प्यार लुटा रही हैं। वहीं दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जो कि बबीता की तब की फोटो है जब वो अभिनय करती थीं।
करीना ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे, जो हमारी मजबूती हैं। हमारी दुनिया हैं। मेरी मां। लोलो और मैं निश्चित रूप से आपको हमेशा परेशान करते रहेंगे।' करीना ने इस पोस्ट के साथ करिश्मा कपूर को टैग किया है।
सितारों ने किया विश
करीना के पोस्ट पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा लिखते हैं, 'हैप्पी बर्थडे बबीता जी।' ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने कॉमेंट सेक्शन में हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया। बता दें कि करीना और करिश्मा दोनों ही अपनी मां के बेहद करीब हैं। जब करीना प्रेग्नेंट थीं तो उनकी मां उनके सिर पर मालिश करती हुई दिखी थीं।
फिल्मी करियर
फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वालीं बबीता के पिता हरि शिवदासानी भी एक अभिनेता थे। बबीता ने 1966 में फिल्म 'दस लाख' से डेब्यू किया था। अगले ही साल रिलीज हुई फिल्म 'राज' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसमें उनके साथ सुपरस्टार राजेश खन्ना थे। बबीता ने अपने करियर में 'हसीना मान जाएगी', 'तुमसे अच्छा कौन', 'अनजाना', 'पहचान', 'कल आज और कल', 'बिखरे मोती', 'जीत' और 'एक हसीना दो दीवाने' सहित अन्य फिल्में कीं। बबीता ने छह नवंबर 1971 को राज कपूर के बेटे और अभिनेता रणधीर कपूर से शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।


Next Story