मनोरंजन

करीना कपूर खान हुई स्पॉट, बेबो का दिखा स्टाइल

Rounak Dey
23 Aug 2022 5:06 AM GMT
करीना कपूर खान हुई स्पॉट, बेबो का दिखा स्टाइल
x
करीना हमेशा की तरह फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

बॉलीवुड की बेबो यानी की करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की एक झलक का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालही में एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया जिनका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।


करीना कपूर खान हुई स्पॉट
करीना कपूर खान के वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते है कि वो ऑरेंज शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रही हैं और उन्होंने एक बैग कैरी किया है। इसी के साथ उन्होंने बालों की पोनी बनाई हैं। इनता नहीं नहीं एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के गॉगल्स भी लगा रखे हैं। वहीं जैसे ही करीना बाहर निकलती है पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद कर लेते हैं।



फैंस ने की बेबो के लुक की तारीफ
करीना भी पैपराजी को हैलो करती हैं और फोटो क्लिक करवाती है जिसके बाद वो कार में बैठकर निकल जाती हैं। वहीं महज कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया जिसे देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए 'Bebo' लिखा। वहीं एक दूसरे यूजर ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए 'Pretty' कहा। ऐसे हजारों यूजर्स है जो लगातार बेबो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

इस फिल्म में दिखेंगी करीना

बता दें, करीना इन दिनों आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आ रही हैं। करीना काफी लंबे समय बाद दिखाई दे रही हैं जिन्हें देख फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट नजर आ रही हैं। इस फिल्म में साउथ के एक्टर नागा चैतन्य भी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसे दर्शकों का ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है लेकिन करीना हमेशा की तरह फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

Next Story