मनोरंजन
'डार्लिंग' सोनम कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने शेयर की स्टाइलिश फोटो, किया बर्थडे विश
jantaserishta.com
9 Jun 2025 2:01 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोमवार को 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इस कड़ी में मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में करीना ने सोनम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और प्यार से उन्हें 'डार्लिंग' कहा। इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोना... आर्ट, लव और चिप्स… तुम्हें एक बड़ा हग''
तस्वीर में दोनों बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं और दमदार फेस एक्सप्रेशन के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। करीना और सोनम की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती काफी बेहतरीन है। दोनों ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में साथ में काम किया था।
करीना से पहले भूमि पेडनेकर ने भी सोनम को जन्मदिन की बधाई दी। भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की। यह वीडियो एक्ट्रेस की प्री बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन की है। इस वीडियो में सोनम केक काटते हुए नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए भूमि ने बेहद प्यारा नोट लिखा। उन्होंने लिखा- "हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर, तुम बहुत प्यारी हो।" बता दें कि सोनम कपूर ने अपने कुछ खास दोस्तों के लिए प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में भूमि के अलावा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, मसाबा गुप्ता, अक्षय मारवाह, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, वेदांग रैना समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम को आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर 'ब्लाइंड' में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसे शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया था, जबकि सुजॉय घोष इसके प्रोड्यूसर थे। फिल्म में सोनम के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए। यह 2011 में इसी नाम से रिलीज हुई कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। कहानी एक अंधे पुलिस अधिकारी की है, जो एक सीरियल किलर की खोज में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





