मनोरंजन
करीना कपूर खान ने होली पर बेटे जहांगीर संग शेयर की प्यारी फोटो, मस्ती के मूड में नजर आईं एक्ट्रेस
Rounak Dey
18 March 2022 4:48 PM IST

x
अब ये फिल्म 11 अगस्त को दर्शकों के सामने आएगी।
आज पूरे देश में होली (Holi) का त्योहार बहुत ही मस्ती के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ रंग-गुलाल ही नजर आ रहे है। गौरतलब है कि आज पूरे देश में खुशनुमा माहौल है। ऐसे में हमारे सितारें कैसे पीछे रहते है। आज होली के दिन कई सितारों ने अपनी मस्ती भरी फोटो शेयर की है। इसी कड़ी में बॉलीवुड डीवा करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अलग अंदाज में फैन्स को होली विश किया है।
हाल ही में बेबो ने एक पिक्चर पोस्ट की है। फोटो में दिख रहा है करीना और जेह बीच किनारे बैठे हैं।इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की मोनोकनी पहनी हुई है।करीना रेत से एक छोटा सा टीला बना ही हैं और जेह उसे ग़ौर से देख रहे हैं. बेटे के साथ खेलते हुए करीना के चेहरे पर खुशी साफ ज़ाहिर हो रही है।फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'होली पर हमने रेत का महल बनाया...हैप्पी होली'। करीना की इस फोटो पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई सेलेब्स ने भी जमकर प्यार लुटाया है।आलिया भट्ट, सोहा अली ख़ान समेत कई सेलेब्स ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट कर ढेर सारा प्यार दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले मालदीव से करीना कपूर की कुछ पिक्चर्स वायरल हुई थीं जिनमें करीना कपूर हॉटनेस का तड़का लगाती दिख रही थीं।नताशा पूनावाला ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कुछ फोटोज़ शेयर की थीं जिनमें करीना, करिश्मा और वो पूल साइड किलर पोज दे रही थीं।फोटो में नियोन कलर की मोनोकनी में करीना काफी हॉट लग रही थीं, वहीं ब्लैक बिकिनी में करिश्मा भी गज़र ढा रही थीं।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान (Aamir Khan) के साथ लाल सिंह चड्ढा (Lal singh Chaddha) में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई थी। दरअसल फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाने की वजह से ये फैसला लिया गया था। अब ये फिल्म 11 अगस्त को दर्शकों के सामने आएगी।
Next Story





