मनोरंजन

करीना कपूर ने दी खुशखबरी, बेटे को दिया जन्म

jantaserishta.com
21 Feb 2021 10:43 AM IST
करीना कपूर ने दी खुशखबरी, बेटे को दिया जन्म
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर पर फिर से किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना एक बेटे तैमूर अली खान के पैरेंट्स हैं। करीना ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया था।

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। उन्होंने अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखा। वो योगासन करती भी नज़र आईं। साथ ही अपने काम पर भी पूरा ध्यान दिया।
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में प्रशंसकों के साथ एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने में और मजबूत हो रही हैं। वीडियो में, करीना अपने दोनों हाथों को अपने बेबी बंप रखती हैं और इसे देखती हैं। साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "नौ महीने और मजबूत हो रही हूं।"
करीना, अभिनेता सैफ अली खान के साथ अक्टूबर, 2012 में शादी के बंधन में बंधी थीं। दंपति के घर 20 दिसंबर, 2016 को पहला मेहमान तैमूर के रूप में आया था। अभिनेत्री ने हाल ही में घोषणा की कि वह अपनी पहली पुस्तक 'करीना कपूर खान्स प्रेगनेंसी बाइबिल' पर काम कर रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना 'लाल सिंह चड्ढा' में नज़र आएंगी। इसमें आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story