मनोरंजन

Kareena Kapoor ने पति सैफ और बेटे संग एंजॉय किया रोलिंग स्टोन कॉन्सर्ट, मस्तीभरे अंदाज में दिखे तैमूर

Neha Dani
26 Jun 2022 8:29 AM GMT
Kareena Kapoor ने पति सैफ और बेटे संग एंजॉय किया रोलिंग स्टोन कॉन्सर्ट, मस्तीभरे अंदाज में दिखे तैमूर
x
वहीं सैफ की बात करें तो वह विक्रम वेधा और आदिपुरुष’ में दिखाई देंगे।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों पति सैफ अली खान और बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ लंदन में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। लंदन में हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। लंदन करीना-सैफ का फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन है जहां वो हर मूमेंट को खुल कर जीते हैं।










इस ट्रिप से बेबो अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ म्यूजिकल ईवनिंग एंजाॅय की। खान फैमिली ने लंदन के हाइड पार्क में पॉपुलर रॉक बैंड द रोलिंग स्टोन्स के कॉन्सर्ट को खूब एंजॉय किया। इस दौरान की तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं।
पहली तस्वीर में करीना तैमूर के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान उनके बेटे अजीब सा एक्सप्रेशन दे रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में सैफ, करीना और तैमूर सीढ़ियों में खड़े होकर स्टाइलिश लुक में पोज दे रहे हैं।
खास बात ये है कि तीनों एक जैसे आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। तीनों ने ही द रोलिंग स्टोन्स के लोगो वाली ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी। एक ओर जहां करीना और सैफ टी-शर्ट पर ब्लैक कलर की लेदर जैकेट पहने हुए थे। वहीं कूल तैमूर ने ग्रे कलर की हुडी डाली हुई थी।छोटी सी उम्र में तैमूर के अंदर जो स्वैग है वो लाजवाब है। करीना कपूर की ये फैमिली पिक्चर देख कर इनके फैंस का दिन बन गया है।
काम की बात करें तो करीना की फिल्म जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा बेबो 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' से ओटीटी में डेब्यू कर रही हैं। वहीं सैफ की बात करें तो वह विक्रम वेधा और आदिपुरुष' में दिखाई देंगे।

Next Story