मनोरंजन
राजस्थान में वेकेशन मना रहीं करीना कपूर, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
Rounak Dey
31 Oct 2021 4:06 PM IST

x
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रमोशन काम भी पूरा कर लिया है।
बॉलीवुड का फेमस कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपने दोनों बेटो के साथ राजस्थान में वेकेशन मना रहे हैं। जब-जब ये कपल अपनी फिल्म की शूटिंग से फ्री होता है तो बच्चों के साथ वेकेशन पर निकल जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे एक्ट्रेस ने राजस्थान ट्रिप की एक झलक शेयर की है।
पहली तस्वीर में करीना ऐतिहासिक इमारत के पास से चलती हुई जा रही हैं। दूसरे फोटो में उनके बड़े बेटे तैमूर नजर आ रहे हैं। फोटो में वो एक चबूतरे पर बैठ हुए हैं। इस फोटो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरी लाइफ के प्यार के साथ। वहीं तीसरी फोटो में एक खंवे पर अभिनेत्री के चेहरे की सैडो दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, इट्स बंडे इन राजस्थान। अब हाल ही में एक बार फिर से करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। फोटो में तैमूर अली खान पूल किनारे बैठ चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तैमूर (Taimur) की इस फोटो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है- पूल के किनारे चिल करते हुए हर किसी के हैलोवीन लुक को चेक आउट कर रहा है। वहीं इससे पहले उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं। जेह के इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, परिवार में चलता है डाउनवर्ड डॉग योग, 8 महीने पाइक पोजीशन मेरा बेटा।
बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।
करीना कपूर को हाल ही में खबर आई थी कि वे डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म में काम करने वाली है। हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। बात सैफ अली खान की करें तो उन्होंने भी अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग पूरी कर ली है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रमोशन काम भी पूरा कर लिया है।
Next Story





