मनोरंजन

बेटे तैमूर के साथ तंजानिया में वेकेशन मना रही हैं करीना, फैंस बोले- छोटे बेटे जेह..

Prachi Kumar
24 April 2024 6:58 AM GMT
बेटे तैमूर के साथ तंजानिया में वेकेशन मना रही हैं करीना, फैंस बोले- छोटे बेटे जेह..
x

मुंबई: करीना कपूर खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ तंजानिया की ट्रीप पर गई हैं। फैंस उनकी इन फोटोज पर जमकर प्यार बसरा रहे हैं। कुछ फैंस सवाल भी कर रहे हैं कि अपने छोटे बेटे जेह अली खान को कहां छोड़ आई हो मम्मी (करीना)

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 'क्रू' में एयरहोस्टेज जैस्मीन की दमदार भूमिका ने लोगों का दिल जीत लिया।करीना ने कुछ ही घंटों पहले अपनी और बड़े बेटे तैमूर की कुछ लाजवाब तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन सभी फोटोज में मां-बेटे की लाजवाब बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। इन फोटोज में करीना अपने बेटे के साथ सवाना की शानदार सफारी का मजा लेते दिख रही हैं।

पहली दोनों तस्वीरों में करीना अपने कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने नीले रंग की जीन्स और शर्ट पहनी है साथ ही उन्होंने धूप से बचने के लिए गॉगल्स भी लगाए हुए हैं। उनका यह सिंपल और सोवर लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। तैमूर ने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनी है साथ ही सफेद रंग की टोपी पहनी हुई है। दोनों ही फोटो में तैमूर हिरण को निहारते नजर आ रहे हैं।

29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' में दर्शकों को दमदार कॉमेडी देखने को मिली। करीना की इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सिंघम अगेन' में करीना के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन, अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

Next Story