मनोरंजन

करीना कपूर ने एयरपोर्ट पर सेल्फी मांगने वाले फैन को नजरअंदाज किया, सोशल मीडिया पर आलोचना

jantaserishta.com
31 May 2023 3:30 PM IST
करीना कपूर ने एयरपोर्ट पर सेल्फी मांगने वाले फैन को नजरअंदाज किया, सोशल मीडिया पर आलोचना
x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एयरपोर्ट पर अपने एक फैन को नजरअंदाज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर करीना को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में करीना सफेद स्वेट पहने और धूप के चश्मे के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते दिख रही हैं। वीडियो क्लिप में एक महिला फैंन को उनके पीछे सेल्फी के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, करीना फैन की रिक्वेस्ट को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ती दिख रही हैं।
जिस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि फैंन के साथ अच्छा नहीं हुआ और उनके बारे में टिप्पणी की। एक यूजर ने कहा कि सबसे रूड हस्ती। जबिक एक अन्य यूजर्स ने लिखा हाउ रूड। इसके अलावा एक अन्य यूजर्स ने टिप्पणी की कि 'नापसंद'। वहीं एक और अन्य यूजर्स ने लिखा, बहन तेरा कुछ जाएगा नहीं उसमें, एक सेल्फी दे दिया होता तो फैन्स को।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story