मनोरंजन

आधी रात साथ में दिखे Karan-Tejasswi, मीडिया को देखते ही छुपाना पड़ा मुंह

Neha Dani
17 Feb 2022 4:22 AM GMT
आधी रात साथ में दिखे Karan-Tejasswi, मीडिया को देखते ही छुपाना पड़ा मुंह
x
ऐसा लग रहा था कि वो नहीं चाहते थे कि मीडिया उन्हें कॉफी डेट के दौरान स्पॉट करे।

टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक करण कुंद्रा बीती रात अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ कॉफी डेट पर पहुंचे। करण और तेजस्वी चोरी-चोरी कॉफी डेट पर पहुंचे थे। जब मीडिया को इस बात की जानकारी लगी तो वो वहां पहुंच गई। तेजस्वी और करण मीडिया को देखकर भौचक्के रह गए और लौटते समय मुंह छुपाने लगे। करण और तेजस्वी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। आइए डालें इन पर एक नजर

आधी रात साथ में दिखे Karan-तेजसस्वी


करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आधी रात कॉफी डेट के लिए निकले थे, जहां मीडिया ने इन्हें साथ में स्पॉट किया।
कैजुअल लुक में दिखे Karan Kundrra
कलाकार करण कुंद्रा कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने डेनिम शर्ट पहन रखी थी। करण हमेशा की तरह कैजुअल अवतार में बेहद कूल लग रहे थे।
Naagin 6 एक्ट्रेस Tejasswi का दिखा फनी अंदाज
नागिन 6 अदाकारा तेजस्वी प्रकाश कॉफी डेट के दौरान काफी चिल नजर आईं। तेजस्वी के चेहरे की खुशी कैमरे में भी कैद हुई।
मीडिया को देखते ही चौंक गईं Tejasswi
अदाकारा तेजस्वी प्रकाश मीडिया को देखकर चौंक गईं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि मीडिया भी उनके पीछे-पीछे पहुंच जाएगी।
Karan ने मीडिया से छुपाया मुंह
मीडिया को सामने देखकर करण कुंद्रा ने एक फोल्डर से अपना मुंह छुपाया। ऐसा लग रहा था कि वो नहीं चाहते थे कि मीडिया उन्हें कॉफी डेट के दौरान स्पॉट करे।


Next Story