मनोरंजन

Ankita-Vicky की होली पार्टी पर रोमांटिक हुए Karan-Tejasswi, गाल पर किया KISS

Neha Dani
19 March 2022 5:16 AM GMT
Ankita-Vicky की होली पार्टी पर रोमांटिक हुए Karan-Tejasswi, गाल पर किया KISS
x
वो फैंस के मन को भा गया है। लोग लगातार इन दोनों की सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं।

टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे ने अपने करीबी लोगों के लिए होली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा साथ पहुंचे। करण और तेजस्वी इस वक्त इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल हैं, जिनकी हर एक हरकत पर फैंस की नजरें रहती हैं। होली पार्टी में साथ पहुंचे करण-तेजस्वी ने कैमरे के सामने एक-दूसरे को किस करके सबका दिल जीत लिया। जैसे ही करण और तेजस्वी अंकिता की होली पार्टी में पहुंचे, वैसे ही इन दोनों ने रोमांटिक अंदाज दिखाकर मीडियावालों के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी। आइए आपको पार्टी से सामने आई करण-तेजस्वी की तस्वीरें दिखाते हैं..

Ankita-Vicky की पार्टी में साथ पहुंचे Karan-Tejasswi
टीवी कलाकार करण कुंद्रा अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी के साथ अंकिता की होली पार्टी में पहुंचे थे। दोनों ने एक साथ पार्टी में एंट्री मारी और सबका दिल जीत लिया।
Karan Kundrra ने किया Tejasswi Prakash को किस


कलाकार करण कुंद्रा ने होली पार्टी में एंट्री मारते ही सबके सामने तेजस्वी प्रकाश को किस कर लिया। दोनों की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
शरम से लाल हो गईं Tejasswi Prakash
करण कुंद्रा की प्यार भरी हरकत ने तेजस्वी प्रकाश को भी हैरान कर दिया। तेजस्वी प्रकाश बिना रंग के ही सबके सामने शरम से लाल हो गईं।
सफेद रंग के कपड़ों में पहुंचे Karan-Tejasswi
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अंकिता की पार्टी के लिए सफेद रंग के कपड़े पहने, जिनमें दोनों काफी क्यूट लग रहे थे।
फैंस को पसंद आया Karan-Tejasswi का रोमांटिक अवतार
अंकिता लोखंडे की होली पार्टी में करण और तेजस्वी ने जिस तरह से रोमांटिक अवतार दिखाया, वो फैंस के मन को भा गया है। लोग लगातार इन दोनों की सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं।

Next Story