मनोरंजन
Karan Mehra-Nisha Rawal का वायरल हुआ Bedroom Video, निशा ने खोली थी करण की पोल
Shubhra Nandy
10 Jun 2021 11:09 AM IST

x
टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल निशा रावल (Nisha Rawal) और करण मेहरा (Karan Mehra) के बीच मारपीट को लेकर अब भी चर्चा जारी है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल निशा रावल (Nisha Rawal) और करण मेहरा (Karan Mehra) के बीच मारपीट को लेकर अब भी चर्चा जारी है. कोई निशा का साथ दे रहा है तो कोई करण का, लेकिन अब इस कंट्रोवर्सी के बीच इस कपल का बेडरूम वीडियो (Bedroom Video) वायरल हो गया है.
नजर आ रही करण की बेरुखी
दरअसल इस वीडियो को खुद निशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था. इस वीडियो में निशा अपने पति करण से कंटेंट को लेकर बात कर रही हैं. लेकिन हम देख सकते हैं कि करण निशा की बातों में बिल्कुल भी रूचि नहीं दिखा रहे हैं. वह बड़ी बेरुखी से निशा से पेश आ रहे हैं.
निशा के बारे में कही थी ये बात
इस वीडियो को निशा ने लॉकडाउन मैमोरीज के तौर पर शेयर किया था, जिसमें निशा कहती हैं कि लोग हमें देखना चाहते हैं. चलो हम कुछ फनी वीडियो बनाते हैं. लेकिन करण इसके लिए मना कर देते हैं. फिर निशा कहती हैं चलो हम रिलेशशिप पर ही बात करते हैं. जिसके बाद निशा कहती हैं लड़कियों को लड़कों से और लड़कों को लड़कियों से क्या प्रॉब्लम होती है? इसके जवाब में करण सीधे तौर पर निशा को ही एक प्रॉब्लम बता देते हैं.
निशा ने खोली थी करण की पोल
गौरतलब है कि हाल ही में करण मेहरा पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद निशा रावल ने मीडिया से बात की थी. उन्होंने खुद के साथ हुई मारपीट के बाद अपनी तस्वीर भी दिखाई थी. इस तस्वीर के सामने आने के बाद अपने बचाव में करण ने निशा को पागल कह दिया था. इसके जवाब में निशा ने कहा था, 'मैं मानसिक तौर पर बीमार जरूर हुई, लेकिन अब मेरा इलाज हो गया है और मैं ठीक हूं'.
Next Story





