मनोरंजन

करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, बोली - मैं सिंगल, सेक्सी और फ्री हूं...

Nilmani Pal
31 Oct 2021 2:41 PM GMT
करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, बोली - मैं सिंगल, सेक्सी और फ्री हूं...
x

टेलीविजन हस्ती और वीजे अनुषा दांडेकर ने रविवार को अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बताया। उन्होंने फैंस द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया और इस दौरान एक नया खुलासा भी किया। अनुषा ने रिश्ते में अपना दर्दनाक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिये। अनुषा से उनके एक फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी को धोखा दिया है। इस पर उन्होंने स्वीकार किया और बताया जब वह 20 साल की उम्र से छोटी थीं, उस वक्त ऐसा किया था। यह वह दौर था जब वह भ्रमित थी और खुद को समझ रही थी। उन्होंने कहा, कोई बहाना नहीं, सिर्फ तथ्य। मैंने तुरंत उस व्यक्ति को बताया और उसका दिल तोड़ दिया। हम उसके बाद सबसे अच्छे दोस्त बन गये और आज भी दोस्त हैं। अनुषा ने अपने वर्तमान रिश्ते की स्थिति का भी खुलासा किया। उन्होंने खुद को सिंगल, सेक्सी और फ्री बताया। उन्होंने कहा कि वह पैसा कमा रही हैं।

अनुषा दांडेकर ने अपना सबसे दर्दनाक अनुभव भी बताया। उन्होंने कहा, जब वह 16 साल की थीं, तो उनके स्तनों पर गांठ हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली थी कि उनको सही वक्त पर इस बारे में पता चल गया, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में स्कूल में उनको यह चेक करने की शिक्षा दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिक्षा हर स्कूल को देनी चाहिए।

उन्होंने इस दौरान हुए दर्द के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि एक बायोप्सी मैंने सर्जरी के ठीक होने के बाद कराई थी जिसमें मुझे सबसे ज्यादा दर्द हुआ। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनकी मां वहां मौजूद नहीं थी और एक स्वीट मेल नर्स ने उनका हाथ पकड़कर कहा था कि वह ठीक हो जाएंगी। गौरतलब है कि अनुषा दांडेकर अभिनेता करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा पर तंज कसा था। उन्होंने करण पर तंज कसते हुए सच और झूठ के बारे में बात की थी। अनुषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने पूरी सच्चाई के बारे में लिखा। दरअसल, अनुषा दांडेकर ने सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स द्वारा लिखा एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा, बड़े होने की मजेदार बात यह है कि आपकी आंखो की रोशनी कमजोर होने लगती है, लेकिन लोगों के माध्याम से देखने की आपकी क्षमता काफी बेहतर हो जाती है। इसी के साथ अनुषा दांडेकर ने अपनी फीलिंग्स भी व्यक्त की।



Next Story