मनोरंजन

तेजस्वी प्रकाश से मिलने नागिन 6 के सेट पर पहुंचे करण कुंद्रा, KISS भी करते आए नजर

Neha Dani
22 Feb 2022 3:28 AM GMT
तेजस्वी प्रकाश से मिलने नागिन 6 के सेट पर पहुंचे करण कुंद्रा, KISS भी करते आए नजर
x
बिग बॉस 15 के घर के अंदर की खट्टी-मीठी यादें थीं। जिन्हें फैन्स ने खूब पसंद किया था।

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15 Comtestants) के एक्स कंटेस्टेंट करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने हुए हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। कभी ऐक्टर 'नागिन 6' (Naagin 6) के सेट पर ऐक्ट्रेस को पिक अप करने के लिए पहुंचते हैं, तो कभी वह उनसे मिलने के लिए चले जाते हैं। रविवार 20 फरवरी को भी उन्हें सेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान करण ड्रॉप करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पैपराजी ने उनको अपने कैमरे में कैद कर लिया।



करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जब वैनिटी वैन से निकल रहे थे, तभी उनको स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों ने पैपराजी से मुलाकात की। उनका हालचाल पूछा। फिर मुस्कुराते हुए पोज किया। इस दौरान दोनों ने कैंडिड पिक्चर्स भी दीं। इसके बाद जब करण जाने लगे, तो उन्होंने ऐक्ट्रेस के गाल पर गुडबाय किस भी दी।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर फैन्स ने अपने रिएक्शन्स भी शेयर किए हैं। एक ने लिखा, 'ये जोड़ी हिट नहीं सुपरहिट है।' एक ने कहा, 'दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं।' वहीं, कुछ ने तो इनकी जोड़ी को नजर न लगे, उसकी भी दुआ कर दी। दूसरे फैन ने लिखा कि 'जोड़ी हिट है न।'
बता दें कि 'वैलेंटाइन्स डे' के मौके पर करण कुंद्रा ने अपने इंस्टा पर तेजस्वी प्रकाश के लिए एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया था और रोमांटिक कैप्शन लिखा था। वीडियो में दोनों की बिग बॉस 15 के घर के अंदर की खट्टी-मीठी यादें थीं। जिन्हें फैन्स ने खूब पसंद किया था।


Next Story