मनोरंजन

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया 'फिल्मी अंदाज' में प्रपोज, राजीव अदातिया बोले-शादी में पंडित मैं ही बनूंगा

jantaserishta.com
21 May 2026 11:34 AM IST
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया फिल्मी अंदाज में प्रपोज, राजीव अदातिया बोले-शादी में पंडित मैं ही बनूंगा
x
मुंबई: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पॉपुलर कपल्स में शुमार हैं। चार साल की डेटिंग के बाद करण कुंद्रा ने तेजस्वी को प्रपोज कर दिया, जिसके बाद से बधाइयों का तांता देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मशहूर कंटेंट क्रिएटर और भारतीय रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।
राजीव अदातिया ने इंस्टाग्राम पर कपल के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने कपल की तारीफ करते हुए लिखा, "आखिरकार वो पल आ ही गया। मैं तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के लिए बेहद खुश हूं। आप दोनों सच में एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। एक शांत तो दूसरा थोड़ा शरारती और शायद इसी वजह से आप दोनों की जोड़ी इतनी खास लगती है।"
राजीव ने ऊपर वाले से कपल के लिए दुआ मांगते हुए लिखा, "आपकी जिंदगी हमेशा खुशियों, हंसी, खूबसूरत यादों और साथ से भरी रहे। हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे रखना और साथ मिलकर सपने पूरे करना।" तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी 'बिग बॉस 15' से शुरू हुई थी। शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त बने, लेकिन जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई और करण ने शो के अंदर ही तेजस्वी के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।
राजीव अदातिया ने कपल की लव स्टोरी की चर्चा करते हुए लिखा, "मैंने आप दोनों की लव स्टोरी बिग-बॉस में अपनी आंखों के सामने शुरू होते देखी थी। रात-रात भर चलने वाली बातें, बच्चों के नाम तक सोच लेना और पता ही नहीं चला कब ये रिश्ता इतना खूबसूरत बन गया और हां, 'देसी ब्लिंग' के साथ प्रपोज करना थोड़ा ज्यादा फिल्मी था, लेकिन मुझे बहुत पसंद आया। लड्डू और सनी, याद रखना आपकी शादी में पंडित मैं ही बनूंगा और आपके बच्चों का गॉडफादर भी। हमारी ये डील मत भूलना।"
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, "और सुनो, मैंने आपकी शादी की भविष्यवाणी की थी और अब ट्विन्स की भी कर दी है। अगर वो सच निकला, तो फिर बड़ा ट्रीट बनता है। ढेर सारा प्यार, खुश रहो और भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे।"
करण ने रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के दौरान पूरी टीम के साथ मिलकर तेजस्वी प्रकाश के लिए एक ग्रैंड सरप्राइज प्लान किया। जैसे ही तेजस्वी वहां पहुंचीं, उन्होंने पानी पर बड़े अक्षरों में लिखा हुआ 'विल यू मैरी मी?' देखा। यह सुनते ही तेजस्वी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि उनके हाथ कांप रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story