मनोरंजन

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को इस तरह से किया प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो

Rounak Dey
2 Aug 2022 12:29 PM IST
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को इस तरह से किया प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो
x
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – मेड फॉर ईच अदर। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।

टेलीविजन के फेमस कपल तेजस्वी प्रकाश ( Tejasswi Prakash ) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra ) हर दिन सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को बिग बॉस के घर से खूब लाइमलाइट ली है। तब से दोनो की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की क्यूट केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। उनके फैन पेज पर दोनों की खूब वीडियो देखने को मिल जाएंगी। दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें हो या फिर वीडियो आते ही वायरल हो जाती है। अब एक बार फिर से दोनों की एक वीडियो वायरल हो रही हैं। जिसमें करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज कर रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।



इस वीडियो को तेजस्वी प्रकाश के फैन पेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो मे तेजस्वी प्रकाश को ब्लू आउटफिट में देखा जा रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाई हील्स भी पहने हैं। लुक की बात करें तो , तेजस्वी प्रकाश ने लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। इस लुक में तेजस्वी प्रकाश बेहद क्यूट लग रही है। वहीं कारण कुंद्रा भी काफी डैशिंग लग रहे हैं। करण कुंद्रा ने पिंक कलर की शर्ट पहनी और वाइट पैंट। दोनों काफी शानदार लग रहे है।

इस वीडियो में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को रोज दे कर सबके सामने प्रपोज किया है। जिससे देख तेजस्वी प्रकाश खूब शर्म आ रही है। फैंस को ये वीडियो को पसंद आ रही हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की इस वीडियो को फैंस लाइक्स के साथ शेयर भी किया हैं। फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा – फाइनली प्रपोज कर दिया हैं , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – मेड फॉर ईच अदर। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।

Next Story