मनोरंजन
करण कुंद्रा ने अनुषा दांडेकर से ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोले 'वो आगे बढ़ गई लेकिन मैं...'
Rounak Dey
17 April 2021 4:11 PM IST

x
मुझे नहीं लगता कि मैं उसे अभी भूला पाया हूं। मेरे दोस्त मेरा मन लगाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।'
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रहे टीवी एक्टर करण कुंद्रा बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले ही करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि उनकी राहें अब अलग हो गई हैं। इतना ही नहीं अपनी पोस्ट के जरिए अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा पर धोखा देने के गंभीर इल्जाम भी लगाए थे। वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा ने अब तक भी कोई बयान नहीं दिया था।
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री मारते ही करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ दी है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए करण कुंद्रा ने कहा, अपने रिश्ते की इज्जत बचाने के लिए मैंने चुप्पी साध ली थी। उस समय मैं हम दोनों के परिवार के बारे में सोच रहा था। हमारे बारे में बहुत कुछ बातें हो रही थीं लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा।
आगे करण कुंद्रा ने कहा, 'हम दोनों साढ़े तीन साल साथ रहे। इस दौरान मैंने अनुषा से बहुत कुछ सीखा। वो मेरे परिवार की बहुत इज्जत करती थी। मैं भी उसके परिवार को बहुत मानता था। पता नहीं वो मुझे पर आरोप क्यों लगा रही है। कोई प्यार करने वाला इंसान ऐसा कैसे कर सकता है। मुझे लगता है कि हम दोनों का ब्रेकअप एक साल पहले ही हो गया। ये बात हमें काफी लेट समझ आई।'
करण कुंद्रा ने आगे कहा, 'हम दोनों ने अपने रिश्ते को संभालने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा हो न सका। मैं किसी का कॉन्फिडेस नहीं तोड़ सकता। मैं किसी पर इल्जाम नहीं लगा सकता। खबरें आ रही हैं कि अनुषा डांडेकर ने एक्टर जेसन शाह को डेट करना शुरू कर दिया है। इस बात को सुनकर करण कुंद्रा ने कहा, मैं अब भी सिंगल हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं उसे अभी भूला पाया हूं। मेरे दोस्त मेरा मन लगाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।'
Next Story





