मनोरंजन
तेजस्वी के साथ पहुंचे करण कुंद्रा, Ex अनुषा दांडेकर से हो गया सामना, जानें फिर क्या हुआ
Rounak Dey
17 Jun 2022 7:40 AM GMT
x
शो से बाहर आने के बाद भी दोनों अपना रिलेशनशिप पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। फैंस को अब दोनों की शादी का इंतजार है।
गुरुवार शाम को एक इवेंट था जहां बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक शामिल थे। इस दौरान सभी सेलेब्स स्टाइलिश अवतार में पहुंचे। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी इस इवेंट में पहुंचे। दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे थे। तेजेस्वी ने जहां ऑरेंज कलर का ड्रेस पहना है तो वहीं करण ने ब्लैक ब्लेजर पहना था। दोनों की एंट्री ने ही फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन दोनों जब वहां पहुंचे। तो थोड़ी देर बाद उसी इवेंट में अनुषा दांडेकर भी पहुंचीं। अनुषा, करण की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। तो मतलब एक ही इवेंट में करण अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे जहां एक्स भी मौजूद थीं।
क्या हुआ अंदर
अब रिपोर्ट आई है कि दोनों जब एक ही इवेंट में थे तो अंदर क्या हुआ। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबित, करण और अनुषा काफी मैच्योर हैं और अगर दोनों मिलते तो एक-दूसरे से जरूर बात करते। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। तेजस्वी और करण तो इवेंट से जल्दी चले गए थे क्योंकि दोनों को अगले दिन सुबह काम पर जाना था।
करण-अनुषा का ब्रेकअप
बता दें कि करण और अनुषा एक-दूसरे के साथ काफी साल तक रिलेशनशिप में थे। दोनों साथ में रहते थे और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते थे। लेकिन फिर अचानक खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। अनुषा ने करण पर चीटिंग का आरोप लगाया था। हालांकि करण ने इन आरापों को गलत बताया था।
तेजस्वी से हुआ प्यार
करण और तेजस्वी बिग बॉस 15 में साथ में नजर आए थे। शो में दोनों एक-दूसरे के करीब आए और वहीं एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों अपना रिलेशनशिप पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। फैंस को अब दोनों की शादी का इंतजार है।
Next Story