मनोरंजन

करण जौहर के बच्चों ने बदल दिए 'गहराइयां' सॉन्ग के बोल, क्यूटनेस ने जीता सेलेब्स का दिल

Shiddhant Shriwas
13 Feb 2022 5:53 AM GMT
करण जौहर के बच्चों ने बदल दिए गहराइयां सॉन्ग के बोल, क्यूटनेस ने जीता सेलेब्स का दिल
x
सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा मुख्य भूमिका निभाई हैं।

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म गहराइयां 11 फरवरी को रिलीज हो चुकी हैं। इमोशंस से भरपूर इस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत जबरदस्त रोमांस करते दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है और लोग फिल्म के सॉन्ग डूबे को गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं।

इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक के दोनों बच्चे यश और रूही ने गहराइयां के सॉन्ग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उनसे पूछते हैं कि वो कौन-सा गाने गा रहे हैं। जिसपर करण के जुडवां बच्चे यश और रूही गाने शुरू करते हैं, हां डूगे.... हां डूगे। इसके बाद करण उन्हें ठीक करते हुए कहते हैं, ये डूगे नहीं डूबे है और इसके बाद रूही सॉन्ग की गाने की कोशिश करती हैं। लेकिन यश गाने के बोलों को ठीक से न बोल पाने के बाद अपने पिता से कहते हैं कि ठीक है कोई बात नहीं।
क्यूटनेस ने जीता सेलेब्स का दिल


यश और रूही का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस और बॉलीवुड कलाकार वीडियो पर कमेंट कर दोनों के क्यूटनेस पर दिल खोलकर अपना प्यार लूटा रहे हैं। वहीं, वीडियो को महीप कपूर, भावना पांडे, मृणाल ठाकुर ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म गहराइयां की कहानी
शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म गहराइयां गुरूवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। रोमांस से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक-दूसरे से प्यार करने के साथ अंदर ही अंदर खुद को गिल्ट करने की भावना पर आधारित है, जो प्यार और कठिन रिश्तों के बारे में बात करती है। फिल्म में अनन्या के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा मुख्य भूमिका निभाई हैं।

Next Story