मनोरंजन

करण जौहर का ड्रेसिंग सेंस सुर्खियों में, डेनिम जैकेट पर लिखा था ये मैसेज

jantaserishta.com
10 Feb 2021 11:53 AM IST
करण जौहर का ड्रेसिंग सेंस सुर्खियों में, डेनिम जैकेट पर लिखा था ये मैसेज
x

फिल्म मेकर करण जौहर मंगलवार को मुंबई को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान का उनका फैशन स्टेटमेंट सबकी नजरों में आ गया. खासकर उनके जैकेट पर लिखा हुआ कैप्शन चर्चा में है. करण ने डेनिम पहन रखी थी. करण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

करण जौहर ने अपने पूरे लुक के साथ Louis Vuitton का एक बैग भी कैरी किया. उन्होंने camo प्रिंटेड जैकेट पहनी हुई थी. उनकी जैकेट काफी अपीलिंग थी.
जैकेट पर कई मैसेज भी लिखे हुए थे. एक मैसेज में लिखा था-'Stop Following Me'. करण जौहर का ये लुक चर्चा में बना हुआ है.
मालूम हो कि करण जौहर अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनकी ड्रेसिंग स्टाइल काफी यूनिक और डिफरेंट रहती हैं.
हाल ही में करण जौहर ने अपने बच्चे यश और रूही का बर्थडे सेलिब्रेट किया. उनके बर्थडे पर करण ने एक पार्टी भी होस्ट की. इस पार्टी में तमाम सेलेब्स भी पहुंचे. करीना भी तैमूर के साथ दिखीं.
वहीं करण ने बच्चों संग एक मस्तीभरा वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में करण के बच्चे उनके चमकीले कपड़ों का मजाक उड़ाते दिखे.
रूही और यश कह रहे हैं कि करण के फैशन सेंस से वे तंग आ चुके हैं. ये सुन करण भी खासा हैरान हो जाते हैं और हंसने लगते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story