मनोरंजन

करण जौहर खेलेंगे गेम, शिव ठाकरे संग शादी रचाएंगी प्रियंका चाहर चौधरी

Neha Dani
4 Feb 2023 2:19 AM GMT
करण जौहर खेलेंगे गेम, शिव ठाकरे संग शादी रचाएंगी प्रियंका चाहर चौधरी
x
निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टेन के चेहरे पर हल्दी लगा दी थी। इसी वजह शिव की आंख में भी चोट लग गई। ऐसे में करण जौहर अर्चना को फटकार लगाते हुए नजर आएंगे।
रियलिटी शो बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे मजबूत कंटेस्टेंट हैं। शो में दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं। जहां शिव अपने मंडली दोस्तों के साथ गेम खेलते हैं तो वहीं प्रियंका की मंडली सदस्यों से बिल्कुल नहीं बनती। जिस वजह से दोनों को दुश्मन तक कहा जाता है। लेकिन बिग बॉस के घर में करण जौहर दोनों की शादी करवाने की तैयारी में हैं। इस बार वीकेंड का वार में करण जौहर नजर आएंगे। शो में आकर करण कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के साथ-साथ सबके साथ गेम भी खेलते हुए नजर आएंगे। इसी बीच, प्रियंका और शिव की शादी की बात भी होती है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
करण जौहर खेलेंगे गेम
दरअसल, करण जौहर वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स के साथ एक गेम खेलने वाले हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि अगर बिग बॉस का यह सीजन खत्म ही ना हो और 40 साल बाद तक चलता रहे। तो घर का माहौल कैसा होगा। करण घरवालों को कुछ सिचुएशन भी देते हैं। जिसमें शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की शादी का सीन होगा। इस टास्क में शिव और प्रियंका सफेद विग पहनकर एक्ट भी करते नजर आएंगे। दोनों की शादी को 25 साल हो जाएंगे। अर्चना तब भी एमसी स्टैन से किचन को लेकर लड़ाई कर रही होंगी। सुम्बुल के पापा उन्हें तब भी सीखा रहे होंगे। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के मेकर्स ने इस मस्ती मजाक का प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें सभी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इस वीकेंड का वार में करण जौहर अर्चना गौतम की क्लास भी लगाने वाले हैं। बीते दिन शो में टॉर्चर टास्क हुआ, जिसमें अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टेन के चेहरे पर हल्दी लगा दी थी। इसी वजह शिव की आंख में भी चोट लग गई। ऐसे में करण जौहर अर्चना को फटकार लगाते हुए नजर आएंगे।

Next Story