मनोरंजन
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ नाईट आउट एन्जॉय करते नजर आए करण जौहर, मां सोनी राजदान ने कही ये बात
Rounak Dey
4 Dec 2021 8:58 AM GMT
x
जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी।
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर इन दिनों दिल्ली में अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। अब शुक्रवार को फिल्म निर्माता करण जौहर ने नाइट आउट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, तस्वीरों में अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आ रही हैं।
फोटोज को रणवीर और आलिया बेहद स्टालिश अंदाज में दिख रहे हैं। तस्वीरों में रणवीर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक ब्लेजर में पोज देते दिख रहे हैं। तो वहीं आलिया ओवर साइज कोट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन लिखा, 'रॉकी औऱ रानी नाइट आउट पर!' आलिया भट्ट और रणवीर की इन तस्वीरों पर अभिनेत्री की मां सोनी राजदान ने कमेंट कर लिखा, 'आइकॉनिक' साथ ही हार्ट और फायर के इमोजी भी शेयर किए हैं।
हाल ही में फिल्म के दिल्ली सेट से शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया लीक हो गई थी, जिसमें रणवीर औऱ आलिया अपने-अपने शॉर्ट्स का इंतजार कर रहे थे। तस्वीरों को उनके साथ फिल्म निर्देशक करण जौहर बात-चीत करते हुए भी दिख रहे थे।
इस फिल्म के जरिए करण जौहर लंबे वक्त बाद फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के लीड किरदार निभाती हुई नजर आएगी। इस फिल्म के जरिए आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर नजर आएगी। इससे पहले इस जोड़ी को साल 2019 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी।
Next Story