मनोरंजन

फराह खान की ड्रेसिंग सेंस का करण जौहर ने उड़ाया मजाक, कहा- तुम्हारे तो कई चेहरे हैं...

Rounak Dey
7 Aug 2022 11:31 AM IST
फराह खान की ड्रेसिंग सेंस का करण जौहर ने उड़ाया मजाक, कहा- तुम्हारे तो कई चेहरे हैं...
x
वैसे बता दें कि इस वीडियो को वरुण धवन ने शूट किया है। आखिर में आपको वरुण की हंसी भी सुनाई देगी।

फराह खान और करण जौहर कई बार फनी वीडियोज बना चुके हैं। उनकी मजेदार केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद भी करते हैं। दोनों एक-दूसरे के फैशन सेंस का मजाक भी बनाते हैं। अब फराह ने करण के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पहले तो दोनों एक-दूसरे के फैशन सेंस का मजाक बनाते हैं फिर आखिर में फराह, करण की पोल भी खोलती हैं। वह करण को उसी बात को लेकर ताना मारती हैं जिसकी वजह से करण को कई बार ट्रोल किया जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि फराह ने रेड कलर का शर्ट और पैंट पहने हुई हैं। वहीं करण ने ब्लैक शर्ट पहनी है जिसपर कई चेहरे बने हुए हैं।


वीडियो में करण, फराह को कहते हैं, 'ओह..माई गॉड तुम तो स्टॉप साइन जैसे लग रही हो और ये गले में क्या है मैडल तुम्हारे फैशन के लिए?'

फराह ने खोली पोल

फिर फराह कहती हैं, 'नहीं ये है तुम्हें 25 साल से दोस्त बनाने के लिए और ये तुम्हारी शर्ट पर इतने चेहरे तुम्हारे हैं न? कुछ सक्सेसफुल लोगों के लिए कुछ अनसक्सेसफुल लोगों के लिए?



करण फिर कहते हैं मैं भेदभाव नहीं करता हूं और ये कहना बंद करो, नहीं तो मैं तुमसे बात नहीं करता। करण की बात सुनकर फराह हैरान हो जाती हैं। वैसे बता दें कि इस वीडियो को वरुण धवन ने शूट किया है। आखिर में आपको वरुण की हंसी भी सुनाई देगी।

Next Story