मनोरंजन
करण जौहर ने की असम बाढ़ पीड़ितों की मदद, दिया 11 लाख का डोनेशन
Rounak Dey
7 July 2022 4:28 AM GMT
![करण जौहर ने की असम बाढ़ पीड़ितों की मदद, दिया 11 लाख का डोनेशन करण जौहर ने की असम बाढ़ पीड़ितों की मदद, दिया 11 लाख का डोनेशन](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/07/1761600-20227image0753290173223karanjohar.webp)
x
मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए का योगदान दिया था।
देश का एक राज्य असम इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। असम के 26 जिलों में अब भी बाढ़ का कहर जारी है और राज्य के 1600 गांव ऐसे हैं, जो बाढ़ में पूरी तरह डूब चुके हैं। ऐसे में कई लोग राज्य की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
कई सेलेब्स भी असम की मदद के लिए आगे आए हैं।पिछले दिनों आमिर खान ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख दान किए थे। वहीं अब फिल्ममेकर करण जौहर ने सम बाढ़ राहत कार्य के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। करण जौहर ने राज्य की मदद के लिए 11 लाख रुपए का दान दिए हैं।
करण जौहर ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में ये राशि दान की है जिसकी जानकारी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए करण जौहर को उनकी आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद भी दिया।उन्होंने लिखा- 'मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए का योगदान देने के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस का आभारी हूं।'
इससे पहले रोहित शेट्टी और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में 5-5 लाख डोनेट किए थे। स्टार्स के इस कदम की इस कदम की तारीफ कर हुए उन्होंने लिखा था-'बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख के योगदान के साथ असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। मैं उनकी चिंता और उदारता के कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।'
फिल्म और संगीत निर्माता तथा टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने 11 लाख रुपए जबकि सिंगर सोनू निगम ने बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए का योगदान दिया था।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story