मनोरंजन

करण जौहर ने दी बच्चों के जन्मदिन पार्टी करीना कपूर पहुंची बेटे तैमूर के साथ

Kajal Dubey
7 Feb 2021 5:40 PM GMT
करण जौहर ने दी बच्चों के जन्मदिन पार्टी करीना कपूर पहुंची बेटे तैमूर के साथ
x
फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्विन्स बच्चे यश और रूही 7 फरवरी को चार साल के हो गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्विन्स बच्चे यश और रूही 7 फरवरी को चार साल के हो गए हैं। बच्चों के जन्मदिन के मौके पर करण ने शानदार पार्टी दी, जिसमें करीना कपूर बेटे तैमूर, अंगद बेदी पत्नी नेहा धूपिया और बेटी मेहर के साथ शामिल हुए। वहीं तुषार कपूर भी बेटे लक्ष्य के साथ बर्थडे पार्टी अटेंड करने के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सितारे कार में बैठे हुए नजर आए।

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर यश और रूही को बर्थडे की बधाई दी थी। करण ने बच्चों का एक टूडल्स वीडियो शेयर किया। इसमें वह एक ओर अपने बच्चों को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर यश और रूही, करण जौहर के चमकीले कपड़ों का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर बच्चों को बर्थडे विश करते हैं। बच्चे कहते हैं कि हम आपके कपड़े देख-देखकर थक चुके हैं। काफी चमकीले हैं। इस पर करण कहते हैं कि रूही आपके भी तो शॉर्ट्स काफी चमकीले हैं। यह सुनकर रूही चुप हो जाती हैं। इसके बाद करण यश और रूही से कहते हैं कि वीडियो पर चलो टूडल्स बोलो। दोनों टूडल्स बोलते हैं और वीडियो खत्म हो जाती है।
वीडियो शेयर करते हुए करण कैप्शन में लिखते हैं, "बर्थडे टूडल्स जरूरी है। फैशन क्रिटिक्स आ चुके हैं मुझे रोस्ट (भूनने) करने के लिए। हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार को। रूही और यश।" बता दें कि करण जौहर साल 2017 में सेरोगेसी के जरिए यश और रूही के पिता बने थे।


Next Story