अक्षरा सिंह के सपोर्ट सामने आए करण जौहर, भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए कही ये बात

बीते दिन Bigg Boss OTT का पहला संडे का वार प्रसारित हुआ। पहली बार करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट्स के हफ्तेभर का लेखा- जोखा पेश किया। इस दौरान करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाई। वहीं इस दौरान करण जौहर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का समर्थन करते नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की भी तारीफ करते हुए दिव्या अग्रवाल को जमकर लताड़ लगाी है।
दरअसल बिग बॉस ओटीटी के पहले हफ्ते में अक्षरा सिंग घर की कैप्टन बनी थीं। इस दौरान कई लोगों के साथ अक्षरा सिंह की झड़प भी हुई। वहीं शो की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के साथ हुई झड़प में दिव्या ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर टिप्पणी की थी। जिसका जवाब भी अक्षरा सिंह ने दिव्या को करारा दिया था। अब संडे का वार में करण जौहर ने इस मुद्दे को उठाया और दिव्या को भोजपुरी इंडस्ट्री पर कमेंट करने के लिए लताड़ लगाई। साथ ही साथ अक्षरा सिंह का सपोर्ट भी किया।
संडे का वार स्पेशल एपिसोड में अक्षरा सिंह, दिव्या अग्रवाल पर जमकर बरसीं। अक्षरा ने दिव्या को कहा कि, 'खुद को सो कॉल्ड सुपर स्टार कहने वाले लोग हमें ये ना बताएं कि हम इनसे बात कर नीचे हो जाएंगे। हमें फक्र है कि भोजपुरी को हम लोग रिप्रिजेंट करते हैं, आप नहीं। आप हमें ना बताएं, हमको पता है हमारा संस्कार, हमारी तमीज, हमारी सभ्यता।' इस बात कर पर करण जहर ने भी अक्षरा सिंह का सपोर्ट किया।
करण जौहर ने अक्षरा सिंह का समर्थन करते हुए उनकी तारीफ की और साथ ही साथ उनसे माफी भी मांगी। साथ ही उन्होंने दिव्या अग्रवाल को भी खरी- खोटी सुनाई। अक्षरा सिंह ने जिस तरह से अपना पक्ष रखते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में कहा उस पर करण जौहर ने भी उनकी तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में कहा कि, 'भोजपुरी इंडस्ट्री अलग नहीं है। हम सभी भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं और भारतीय सिनेमा का सम्मान करना हम सबका फर्ज है। भोजपुरी एक बड़ी इंडस्ट्री है।'
बता दें कि बीते दिन बिग बॉस से पहला एलिमिनेशन भी हुआ। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने वाली सबसे पहली कंटेस्टेंट उर्फी जावेदी रहीं। करण जौहर के अनाउंस करते ही उर्फी फूट- फूटकर रोने लगीं। उर्फी के अलावा नॉमिनेटेड सदस्यों में शमिता शेट्टी और राकेश बापट का नाम भी शामिल था।





